अनमोल जीवन के नुकसान से बेहद दुखी, बडगाम सड़क दुर्घटना पर उपराज्यपाल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार देर शाम मध्य कश्मीर के बडगाम में हुए दुखद सड़क हादसे में हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। उपराज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। एक्स पर एक पोस्ट में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने लिखा कि बडगाम में हुए एक दुखद सड़क हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान से बेहद दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
