कलियुगी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग बाप पर किया दराट से हमला, अस्पताल रेफर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मंडी। मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र जोगिंदरनगर की पुलिसचौकी लड़भड़ोल के अंतर्गत कलियुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने बूढ़े बाप पर तेजधार हथियार दराट से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला उस समय सामने आया जब बेटे और बहू ने मिलकर अपने ही बुजुर्ग पिता पर तेजधार हथियार (दराट) से जानलेवा हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेम लाल (64) पुत्र स्व. पीर साई, निवासी ग्राम डेंगू डाकखाना कोलंग, तहसील लड़भड़ोल पर उनके सगे बेटे और बहू ने किसी बात को लेकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान दराट का इस्तेमाल किया गया, जिससे प्रेम लाल को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र ये खबर भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल बुजुर्ग को तुरंत लडभड़ोल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इधर, पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकता संख्या 65/2026 अधीन धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

 कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर है सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री ये खबर भी पढ़े :  कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर है सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 26जून 2026 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष   दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में  प्रयासों की सराहना हो सकती है। लंबे वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 26जून 2026 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली। भारत आए एमेजॉन सीईओ एंडी जेसी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत, एआई इनोवेश में...
टेक-मित्र 
Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल

मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 26 जून 2026: देश में अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

फिरोजाबाद । माेहर्रम के अवसर पर 26 जून को होने वाले ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...
उत्तर प्रदेश 
एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं