कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का नोटिस, सरकार से 4 हफ्ते में जवाब तलब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के मुकाबले कम महंगाई भत्ता दिए जाने के मामले में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सरकार से चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 जून 2026 को होगी।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जियालाल भारद्वाज ने प्रारंभिक तौर पर राज्य सरकार से पूछा है कि कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता क्यों नहीं दिया जा रहा।

याचिकाकर्ता शिक्षा विभाग में सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नियुक्ति 28 जनवरी 1998 को लिपिक के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्हें जुलाई 2008 में वरिष्ठ सहायक और जुलाई 2014 में सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नति मिली। उनका कहना है कि वर्तमान में महंगाई भत्ते में 15 प्रतिशत का अंतर होने के कारण उन्हें हर महीने करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार ने समय-समय पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जरूर की है, लेकिन यह अब भी केंद्र सरकार के स्तर से कम है। राज्य में फरवरी 2022 में महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत, अप्रैल 2023 में 34 प्रतिशत, मार्च 2024 में 38 प्रतिशत, अक्तूबर 2024 में 42 प्रतिशत और अक्तूबर 2025 में 45 प्रतिशत किया गया।

फिलहाल राज्य के कर्मचारियों को 45 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो 1 जुलाई 2023 से लागू है। वहीं केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है, जिससे दोनों के बीच 15 प्रतिशत का अंतर बना हुआ है।

इस अंतर का असर केवल एक कर्मचारी तक सीमित नहीं है। हिमाचल प्रदेश में करीब 1 लाख 91 हजार कर्मचारी और लगभग 1.71 लाख पेंशनभोगी हैं, जिनका 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित बताया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के दौर में कम भत्ता मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा है।

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

अब अधिकतम पेंशन की सीमा 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 12 हजार 50 रुपये कर दी शिमला। हिमाचल...
हिमाचल 
सुक्खू सरकार का पेंशनधारकों को तोहफा, अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

भाजपा मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिनभर अहम बैठकों का दौर...
राष्ट्रीय 
भाजपा मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक

यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

सौंदर्यीकरण कार्य के चलते प्रतिमा अस्थायी रूप से हटाई गई, नगर निगम में सुरक्षित रखी गई*।
यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

कोलकाता। बीरभूम के तारापीठ में हाल ही में ‘विदेशिनी’ होटल में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

उत्तर प्रदेश

फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था कानपुर। फर्म बंद कराने का भरोसा देकर उसके जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग...
उत्तर प्रदेश 
फर्म बंद कराने का झांसा देकर सीए ने की 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला