चमियाना जिला परिषद चुनाव में खुश विक्रम सेन की जीत, कांग्रेस को झटका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चमियाना जिला परिषद वार्ड से देर रात घोषित हुए चुनाव नतीजों में जुन्गा राजघराने से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय युवा नेता खुश विक्रम सेन ने जीत दर्ज कर कांग्रेस और प्रदेश सरकार को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है।

भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे खुश विक्रम सेन ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र कंवर को हराया है। भूपेंद्र कंवर को लोक निर्माण मंत्री अनिरुद्ध सिंह का करीबी माना जाता है।

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

भाजपा समर्थित खुश विक्रम सेन ने कांग्रेस समर्थित भूपेंद्र कंवर को 9982 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। खुश विक्रम सेन को 13752 वोट मिले, जबकि भूपेंद्र कंवर 3771 वोट ही ले पाए।

चमियाना वार्ड का मुकाबला पहले ही प्रदेश के सबसे चर्चित जिला परिषद चुनावों में शामिल हो चुका था, लेकिन नतीजों ने इसे और भी ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है। इस जीत के साथ खुश विक्रम सेन ने सक्रिय राजनीति में अपने पहले ही चुनाव में मजबूत दस्तक दी है।

29 वर्षीय खुश विक्रम सेन जुन्गा राजघराने के उत्तराधिकारी हैं। वे दिवंगत वीर विक्रम सेन के पुत्र हैं। उनकी माता विजय ज्योति सेन भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रही हैं और वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर कसुम्पटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

अब उसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए खुश विक्रम सेन ने पहली बार चुनावी मैदान में कदम रखा और जीत हासिल कर ली। खुश विक्रम सेन की पहचान केवल राजघराने तक सीमित नहीं है।

उन्होंने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से डिप्लोमेसी, लॉ एंड बिजनेस में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे खेती-बाड़ी और ग्रामीण गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को किसानों और ग्रामीण समाज की आवाज बताते हुए क्षेत्र के विकास, सड़क, पानी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।

इस चुनाव को खास बनाने वाली एक और बात यह रही कि खुश विक्रम सेन का संबंध हिमाचल की सबसे चर्चित राजनीतिक विरासतों में से एक से भी जुड़ा है। वे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के ममेरे भाई हैं।

वहीं उनके सामने चुनाव लड़ रहे भूपेंद्र कंवर को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसे में यह मुकाबला केवल जिला परिषद चुनाव ही नहीं, राजनीतिक प्रभाव और विरासत की प्रतिष्ठा का भी चुनाव माना जा रहा था।

राजघराने से आने वाले युवा चेहरे पर भाजपा ने दांव लगाया था और चुनाव परिणाम ने पार्टी के इस फैसले को सही साबित कर दिया। वहीं चमियाना वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार को मंत्री अनिरुद्ध सिंह के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है। अनिरुद्ध सिंह लगातार तीन बार के विधायक हैं और सूक्खु सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा