फतेहाबाद :नगरपालिका के निलंबित लेखाकार ने किया लाखाें का गबन, मामला दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के जाखल शहर की नगरपालिका में 27 लाख रुपए का गबन हुआ है। जाखल पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को पूर्व लेखाकार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अकाउंटेंट पर एफआईआर करवाने के लिए नगरपालिका सचिव ने अप्रैल महीने में शिकायत दी थी। अब एक महीने बाद केस दर्ज हुआ है। हालांकि, अकांउटेंट पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।

इसराना मंडी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो मासूम, अपहरण के एंगल से जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : इसराना मंडी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो मासूम, अपहरण के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

जाखल नगरपालिका सचिव प्रवीण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष पूर्व अकाउंटेंट महेन्द्र सिंह ने सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर 27 लाख 63 हजार 344 रुपये की राशि एक निजी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवा दी थी।

यह भुगतान 31 दिसंबर 2024 को नगरपालिका से जारी हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही सचिव ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और जाखल थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी महेंद्र सिंह उस समय जाखल नगरपालिका में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था, तब उसने गड़बड़ी की।

करीब एक साल तक तो मामला अधिकारियों के संज्ञान में ही नहीं आ सका। सचिव की शिकायत के अनुसार नगरपालिका के रिकॉर्ड तैयार करने के दौरान सीए फर्म की जांच में सामने आया कि इंडसइंड बैंक के खाते से 31 दिसंबर 2024 को 27 लाख 63 हजार 344 रुपये की राशि संदीप सिंह के खाते में ट्रांसफर की गई।

जब भुगतान से संबंधित वाउचर की जांच की गई तो वह कार्यालय रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं मिला। इसके बाद प्रारंभिक जांच कर बैंक से संबंधित दस्तावेज मंगवाए गए।

जांच में बैंक से प्राप्त चेक और नमूना हस्ताक्षर पत्र में सचिव के साइन वास्तविक साइनों से अलग पाए गए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चेक पर प्रथम और द्वितीय दोनों साइन तत्कालीन अकाउंटेंट महेंद्र सिंह द्वारा किए गए प्रतीत होते हैं।

नगरपालिका प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत भेजी गई। इस मामले में अब जाखल पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सिंह, लेखाकार निलंबित, नगरपालिका जाखल मंडी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अब केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा...
मध्य प्रदेश 
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...
उत्तर प्रदेश 
 संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के पिता एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन

यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पुलिस एवं अन्य विभागों से...