ट्रेन से जान बचाने को ट्रैक पर रुकी मां-बेटी की दूसरी ट्रेन से कटकर मौत

गढ़ी-हरसरू रेलवे स्टेशन की घटना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुरुग्राम। गुरुग्राम-रेवाड़ी रेल ट्रैक पर गढ़ी-हरसरू जंक्शन पर रेल ट्रैक पार कर रही मां-बेटी की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।

एक ट्रैक पर ट्रेन आती देख वे दोनों पहली पटरी पर ही रुक गई, लेकिन उस पटरी भी हाई स्पीड ट्रेन आ गई और दोनों को कुचलती हुई निकल गई। जिसने भी यह हादसा देखा, उसकी रुह कांप गई। दोनों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह एक महिला अपनी बेटी के साथ गढ़ी-हरसरू रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर जयपुर जाने के लिए पहुंची। सुबह करीब पांच बजे दोनों टिकट लेने के लिए रेल ट्रैक को पार कर रही थी।

इसराना मंडी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो मासूम, अपहरण के एंगल से जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : इसराना मंडी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो मासूम, अपहरण के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच दूसरे ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ट्रेन से जान बचाने के लिए वे दोनों पहले ही ट्रैक पर रुककर ट्रेन के गुजरने का इंतजार करने लगी। इसी बीच उस ट्रैक पर एक हाई स्पीड ट्रेन आ गई, जिस ट्रैक पर वे दोनों रुकी थीं।

पहली ट्रेन के शोर में उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। हाई स्पीड ट्रेन ने दोनों मां-बेटी को बुरी तरह से कुचल दिया। उनके शरीर के चिथड़े उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेंकेड भर में ही दोनों की दर्दनाक मौत से हर कोई सहम गया।

किसी से भी इस हादसे के बाद की हालत देखी नहीं गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मां-बेटी के शव टुकड़ों में बंट चुके थे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों के दूर-दूर तक फैले टुकड़ों को एकत्रित किया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज