प्लास्टिक फैक्ट्री में आग का तांडव, आसपास की सोसायटियों में रह रहे लोगों में मचा हडक़ंप

रविवार की अलसुबह लगी आग पर काबू पाने में जूझते रहे कर्मचारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
गुरुग्राम। जिला में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रोजाना कहीं ना कहीं आग की घटना हो रही है। रविवार की अलसुबह यहां बजघेड़ा क्षेत्र में एक प्लास्टिक की फैक्ट्री व उसके गोदाम में भीषण आग लग गई।

आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने के लिए कर्मचारी पास भी नहीं जा पा रहे थे। 10 किलोमीटर से अधिक दूरी से धुंआ आसमान में नजर आ रहा था। आसपास बनीं सोसायटियों में भी आग की इस घटना से दहशत रही। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रविवार की अलसुबह बजघेड़ा क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री के कर्मचारियों को आग लगने का पता चला। पहले तो कर्मचारियों ने खुद ही मिट्टी और अन्य तरीकों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।

हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद ये खबर भी पढ़े : हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद

फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ां लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचें और आग बुझानी शुरू की। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसमान में काले धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे।

धुएं का असर आसपास की करीब छह सोसाइटियों तक पहुंच गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस इलाके में आग लगी वहां बड़ी संख्या में स्क्रैप गोदाम हैं। वहां पर प्लास्टिक और लोहे का सामान रखा था।

अधिक प्लास्टिक होने के कारण आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसलिए आग पर जल्दी काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काफी हद तक बुझा दी गई।

फायर अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने मौके पर जांच कर रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

fd7992920fa15f93a1e9ad8f14a69825_1766653244

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान

प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शुक्रवार को कक्षा 10 और कक्षा 12 के मेरिटोरियस छात्र-छात्राओं का फेलिसिटेशन...
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान

डीएम ने खाद्य पदार्थो के फेल नमूनों के 650 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरुवार देर सायंकाल कैम्प कार्यालय सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की...
डीएम ने खाद्य पदार्थो के फेल नमूनों के 650 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश

भीषण गर्मी ने मचाई तबाही! स्पेन के जंगलों में आग से 12 लोगों की दर्दनाक मौत

150 दमकलकर्मी और पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटे मैड्रिड। दक्षिणी स्पेन के अल्मेरिया प्रांत में लगी जंगल की...
अंतर्राष्ट्रीय 
भीषण गर्मी ने मचाई तबाही! स्पेन के जंगलों में आग से 12 लोगों की दर्दनाक मौत

डीएम ने मार्गो के चौड़ीकरण परियोजनाआंे की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में चिलबिला-अमेठी एवं प्रयागराज-अयोध्या मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं की प्रगति...
डीएम ने मार्गो के चौड़ीकरण परियोजनाआंे की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

श्री राम मंदिर से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच हो : राजेश रंजन 'पप्पू यादव'

कानपुर। अयोध्या के श्री राम मंदिर में श्रद्धलुओं ने आस्था के साथ दान दिया और आगे भी देते रहेंगे, लेकिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री राम मंदिर से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच हो : राजेश रंजन 'पप्पू यादव'

उत्तर प्रदेश

किशोरी की मौत पर बड़ा खुलासा! परिजनों ने युवक और उसकी मां पर लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव में 16 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 किशोरी की मौत पर बड़ा खुलासा! परिजनों ने युवक और उसकी मां पर लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

बस्ती के शिवम पाण्डेय ने रचा नया कीर्तिमान, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो अंपायर कोर्स में सफलता

बस्ती - जनपद बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर रेवटी निवासी एवं उर्मिला एजुकेशनल एकडमी के छात्र शिवम...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती के शिवम पाण्डेय ने रचा नया कीर्तिमान, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो अंपायर कोर्स में सफलता

फिरोजाबाद में मासूम बालक की पटक - पटक कर हत्या के दोषी को मिला मृत्यदंड

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में एक युवक ने रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद में उसके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में मासूम बालक की पटक - पटक कर हत्या के दोषी को मिला मृत्यदंड