न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान
प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शुक्रवार को कक्षा 10 और कक्षा 12 के मेरिटोरियस छात्र-छात्राओं का फेलिसिटेशन प्रोग्राम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदन से हुआ। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दयाराम मौर्य विशिष्ट अतिथि रोशन लाल उम्रवैश्य , डॉ विनय श्रीवास्तव,आनन्द मोहन ओझा छात्र छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की वार्षिक मैगज़ीन
स्पन्दन- न्यू एन्जिल्स रिव्यू- से किया गया। तत्पश्चात कक्षा 12 की पायल, अंशिका चन्द्रा वंशिका,अदिति, अनन्या आयुषि, महक, अंशिका उपाध्याय,तनिष्का और रचित और कक्षा 10 की टाप20 छात्र- छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ सम्मान पत्र देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बताया कि कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफ़लता की कुंजी है।
मैनेजर एच.आर. फातिमा जीनत, प्रिंसिपल विपिन कुमार सोनी एवं पूरा एन्जिल्स परिवार ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन आर. के. सिंह द्वारा किया गया।प्रिंसिपल विपिन कुमार सोनी ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय आगे भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग करता रहेगा। चेयरपर्सन डॉक्टर शाहिदा ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सबको अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
