डीएम ने खाद्य पदार्थो के फेल नमूनों के 650 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरुवार देर सायंकाल कैम्प कार्यालय सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट रोकने, औषधियों की निगरानी तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के दौरान विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्यवाहियों तथा अन्य विभागीय गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थों के फेल नमूनों से संबंधित मामलों पर विशेष गंभीरता दिखाते हुए न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी की अदालत में लंबित लगभग 650 वादों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा निर्णयित प्रकरणों में आरसी जारी करने एवं धनराशि की वसूली की अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के अंतर्गत लिए गए फेल नमूनों के मामलों में संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में ‘‘ईट राइट स्कूल’’ एवं ‘‘ईट राइट कैम्पस’’ अभियान की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से जनपद के ऐसे विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित किया जा सके। इसके साथ ही नगरीय निकायों एवं विकास खंड स्तर पर ‘‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब’’ विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
औषधि नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को जनपद में संचालित थोक एवं फुटकर मेडिकल स्टोरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा ऐसे मामलों में नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने उन किराना दुकानों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां नियमों के विरुद्ध दवाओं की बिक्री की जा रही है, ताकि उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।
बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, राजस्व निरीक्षक नगर पालिका, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मोहम्मद अनाम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

प्रोपेगेंडा : चीन की सेना ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किया 'ध्वस्त' ?

बीजिंग: चीन की सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को 'ध्वस्त' करते...
राष्ट्रीय 
 प्रोपेगेंडा : चीन की सेना ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किया 'ध्वस्त' ?

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिनटों में होगी टिकट बुकिंग

टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज रेलवन ऐप चार करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार, देश का सबसे बड़ा टिकट...
राष्ट्रीय 
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिनटों में होगी टिकट बुकिंग

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों शिवांश सिंह उर्फ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों शिवांश सिंह उर्फ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री याेगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

-शिव मंदिर में की पूजा, बच्चों का अन्नप्राशन कराया मुख्यमंत्री ने
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण