फरीदाबाद : शॉर्ट सर्किट से मेटल कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र स्थित एक मेटल कंपनी में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय कंपनी के अंदर कोई कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय सूत्राें के अनुसार, डबुआ क्षेत्र में स्थित एसजी मेटल कंपनी में सिल्वर से संबंधित सामान तैयार किया जाता है।

कंपनी के स्टोर में सिल्वर का कच्चा माल और अन्य सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे स्टोर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में कंपनी के अंदर से धुआं निकलने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एनआईटी फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने कंपनी का गेट खुलवाकर अंदर प्रवेश किया और स्टोर में लगी आग को बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को ज्यादा फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया। एनआईटी फायर स्टेशन के अधिकारी सुखबीर यादव ने बताया कि रात आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर ये खबर भी पढ़े : हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग कंपनी के स्टोर में लगी थी, जहां सिल्वर से संबंधित सामान के साथ कुछ लकड़ी का सामान भी रखा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टोर में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। इस आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए गैर-कानूनी, सिंथेटिक एवं एआई-जनित कंटेंट हटाने की समय-सीमा...
राष्ट्रीय 
तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

   बदायूं। शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और...