पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद की भी जीवनलीला की समाप्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुरुग्राम। यहां के सेक्टर-9 इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले तो पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी 28 वर्षीय सोनम बाई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के खडनपुरी रोड स्थित चावर कॉलोनी का निवासी था और गुरुग्राम के सेक्टर-9 में किराये पर रह रहा था।

रविवार रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि देर रात दीपक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना के समय उनका 10 वर्षीय बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। काफी देर तक जब माता-पिता कमरे से बाहर नहीं आए तो बच्चा अंदर गया और वहां का दृश्य देखकर घबरा गया। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने बिना देरी किए पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लाल किले पर ध्वजारोहण से इस बार भी शामिल नहीं हुए राहुल गांधी

नई दिल्ली । देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में आज के दिन तिरंगा फहराया...
राष्ट्रीय  राज्य 
लाल किले पर ध्वजारोहण से इस बार भी शामिल नहीं हुए राहुल गांधी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल मऊ में किया ध्वजारोहण।

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश।
उत्तर प्रदेश 

विजय ने तमिलनाडु को भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

चेन्नई। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के हितों और संवैधानिक अधिकारों की मजबूती से रक्षा करने, साथ...
राष्ट्रीय  राज्य 
विजय ने तमिलनाडु को भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल मऊ में किया ध्वजारोहण।

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश।
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल मऊ में किया ध्वजारोहण।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के...