द्वारका, सोमनाथ और डांग में खुलेंगे टूरिस्ट पुलिस स्टेशन, अलग यूनिफॉर्म में नजर आएगी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गीर सोमनाथ। गुजरात पुलिस ने सोमनाथ, द्वारका और डांग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिस स्टेशन’ स्थापित करने का निर्णय लिया है।

साथ ही, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर कंटेनर आधारित ‘हेल्प डेस्क’ और ‘कियोस्क’ स्थापित किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को तुरंत सहायता मिल सके।  बुधवार को गीर सोमनाथ में एक उच्चस्तरीय बैठक राज्य के पुलिस प्रमुख डॉ. के.एल.एन. राव की अध्यक्षता में हुई।

वलसाड के राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 एथलेटिक्स में डेकाथलॉन का गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : वलसाड के राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 एथलेटिक्स में डेकाथलॉन का गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रमुख पर्यटन जिलों में अत्याधुनिक ‘टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिस स्टेशन’ स्थापित किए जाएंगे। यह पहल डीजी एवं आईजी कॉन्फ्रेंस की सिफारिशों के अनुसार की जाएगी।

 ‘गुजरात के शहर होंगे वायर फ्री, 2030 तक बिजली की सभी लाइनें होंगी अंडरग्राउंड ये खबर भी पढ़े :  ‘गुजरात के शहर होंगे वायर फ्री, 2030 तक बिजली की सभी लाइनें होंगी अंडरग्राउंड

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में पहले चरण में गीर सोमनाथ, देवभूमि द्वारका और डांग जिलों में कंटेनर आधारित ‘हेल्प डेस्क’ और ‘कियोस्क’ स्थापित किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को तुरंत सहायता मिल सके।

जयपुर:  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

जहां पहले से पुलिस चौकियां मौजूद हैं, वहां उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर उन्हें आधुनिक टूरिस्ट पुलिस स्टेशन में अपग्रेड किया जाएगा।

बैठक में पर्यटकों को आसानी से पुलिस की पहचान कर सकने के लिए पुलिस कर्मियों के लिए विशेष यूनिफॉर्म और वाहनों के लिए अलग ‘लोगो’ डिजाइन करने पर भी चर्चा हुई।

एक केंद्रीकृत ‘इंटरैक्टिव टूरिस्ट पुलिस एप्लिकेशन’ विकसित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे पर्यटकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जरूरी जानकारी और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके अलावा, प्रत्येक टूरिस्ट पुलिस स्टेशन में पर्याप्त स्टाफ, नए वाहन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

बैठक में डीजीपी डॉ. केएलएन राव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और मित्रवत माहौल देना भी है।

गुजरात पुलिस का लक्ष्य है कि इस योजना को तेजी से लागू कर राज्य के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर और अधिक सुरक्षित बनाया जाए। इस बैठक में आईजीपी (प्रशासन) सहित गीर सोमनाथ, द्वारका और डांग जिलों के पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई

सुरभि ज्योति : 'कुबूल है' और 'नागिन 3' जैसे टीवी शोज के जरिए सुर्खियां बटोरने वालीं सुरभि ज्योति पिछले कुछ...
मनोरंजन 
टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से शुरू होंगी उड़ानें

दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के वासियों का सालों लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून...
राष्ट्रीय 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से शुरू होंगी उड़ानें

 भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों से जीत हासिल की 

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए के अपने...
खेल 
 भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों से जीत हासिल की 

ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला

लेबनान : इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर बम बरसाए। ये हमला ऐसे वक्त में हुआ जब...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला

आज का राशिफल 15 जून 2026  : प्राथमिकताओं की समीक्षा करने का आदर्श दिन

मेषआपकी संवाद क्षमता विशेष रूप से तीव्र है। महत्वपूर्ण बातचीत से  काम, वित्त या व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बारे में...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 15 जून 2026  : प्राथमिकताओं की समीक्षा करने का आदर्श दिन

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 
 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार, बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi ने रविवार को बहराइच की मटेरा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार,  बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं