डब्ल्यूसीईएफ मंच पर जुटे 62 देशों के 3,600 से प्रतिनिधि

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और गुजरात सीएम ने किया उद्घाटन 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गांधीनगर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को गांधीनगर में विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था (डब्ल्यूसीईएफ) का उद्घाटन किया। 15 से 18 सितंबर तक आयोजित इस मंच में 62 देशों के 3,600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, 'लोगों और समृद्धि के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था की ओर परिवर्तन विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में व्यापार, उद्योग, अनुसंधान, शिक्षा और नीति निर्माण से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर 135 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

गुजरात में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 लाख की शराब जब्त ये खबर भी पढ़े : गुजरात में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 लाख की शराब जब्त

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि दक्षिण एशिया में पहली बार इस मंच का आयोजन होना भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाते हुए भारत लंबे समय से पुन: उपयोग और अपशिष्ट को संसाधन में बदलने की परंपरा का पालन करता रहा है। सम्मेलन को वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के अनुरूप व्यावहारिक समाधान विकसित करने चाहिए।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था कोई नई अवधारणा नहीं है, बल्कि पारंपरिक जीवनशैली का हिस्सा रही है। बदलने से पहले मरम्मत, फेंकने से पहले पुन: उपयोग और कचरा बनने से पहले पुनर्प्राप्ति की सोच भारतीय समाज में लंबे समय से मौजूद है। आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच कोई टकराव नहीं है, बल्कि संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ा जा सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान