घरेलू LPG सिलिंडर फिर हुआ महंगा, 29 रुपये बढ़े दाम, आज से नई कीमतें लागू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर असर पड़ने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, केरल-कर्नाटक में भारी वर्षा की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, केरल-कर्नाटक में भारी वर्षा की चेतावनी

सूत्रों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसका असर भारतीय तेल विपणन कंपनियों पर भी पड़ा है। बताया जा रहा है कि घरेलू एलपीजी की बिक्री पर कंपनियों को अब भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

सीवान में फिर गला रेतकर हत्या, एक सप्ताह में दूसरी वारदात से फैली दहशत ये खबर भी पढ़े : सीवान में फिर गला रेतकर हत्या, एक सप्ताह में दूसरी वारदात से फैली दहशत

देश के प्रमुख शहरों में नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलिंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये और पटना में 1,031.50 रुपये का हो गया है।

गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर,अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका ये खबर भी पढ़े : गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर,अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका

इससे पहले 1 जून को कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम भी बढ़ाए गए थे। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 42 रुपये बढ़ाई गई थी। वहीं पांच किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है।

ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती लागत का असर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट और प्रभावित हो सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों की रफ्तार धीमी

मुंबई। सिनेमाघरों में इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे सामने आने लगे हैं। जहां एक ओर रामचरण...
मनोरंजन  राज्य 
बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों की रफ्तार धीमी

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

कोच्चि। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, निर्देशक और लेखक सलीम कुमार का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...
राष्ट्रीय  मनोरंजन  राज्य 
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक संभव, 35 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के तय समय से पहले पहुंचने की संभावना बन रही है। केरल से देश में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक संभव, 35 जिलों में अलर्ट

स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव। प्रदेश में स्लॉटर हाउसों के संचालन और मीट एक्सपोर्ट से जुड़े प्रमाणन कार्य को लेकर नया विवाद सामने आया...
उत्तर प्रदेश 
स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

घरेलू LPG सिलिंडर फिर हुआ महंगा, 29 रुपये बढ़े दाम, आज से नई कीमतें लागू

नई दिल्ली। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में...
राष्ट्रीय  राज्य 
घरेलू LPG सिलिंडर फिर हुआ महंगा, 29 रुपये बढ़े दाम, आज से नई कीमतें लागू

उत्तर प्रदेश

स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव। प्रदेश में स्लॉटर हाउसों के संचालन और मीट एक्सपोर्ट से जुड़े प्रमाणन कार्य को लेकर नया विवाद सामने आया...
उत्तर प्रदेश 
स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर गर्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट

अमेठी: ट्रक-डीसीएम की भीषण टक्कर, वाहन में फंसे चालक की मौके पर मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की जोरदार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी: ट्रक-डीसीएम की भीषण टक्कर, वाहन में फंसे चालक की मौके पर मौत