दिल्ली में नकली बेयरिंग का करोड़ों का खेल उजागर, क्राइम ब्रांच ने पकड़ीं दो फैक्ट्रियां

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नकली ऑटो पार्ट्स और मशीनरी सामान के बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने फराश खाना इलाके में चल रही दो अवैध वर्कशॉप पर छापा मारकर नकली बेयरिंग बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से 5067 नकली बेयरिंग, चार स्टैंपिंग एवं एंग्रेविंग मशीन, एक पैकिंग मशीन और भारी मात्रा में पैकिंग व प्रिंटिंग सामग्री बरामद की है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जो सस्ती विदेशी बेयरिंग पर नामी कंपनियों के नकली ट्रेडमार्क लगाकर उन्हें असली बताकर बाजार में बेच रहे थे।

पुलिस ने मामले में 50 वर्षीय आमिर खान और 40 वर्षीय मोहम्मद अनस को गिरफ्तार किया है। आमिर खान पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके का रहने वाला है और पांचवीं पास है।

'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा ये खबर भी पढ़े : 'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा

पूछताछ में उसने बताया कि वह पुराने और इस्तेमाल किए गए बेयरिंग खरीदकर उनकी मरम्मत करता था। इसके बाद उन पर नकली ब्रांडिंग कर बाजार में बेच देता था। जांच में यह भी सामने आया कि आमिर खान पहले भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

उसके खिलाफ वर्ष 2006 में कमला मार्केट थाने में धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं दूसरा आरोपी मोहम्मद अनस लक्ष्मी नगर का रहने वाला है और 12वीं पास है।

वह भी पुराने बेयरिंग खरीदकर उनकी मरम्मत और बिक्री का काम करता था। पुलिस के अनुसार, अनस का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने सोमवार को बताया कि एंटी रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (एआरएससी) लगातार राजधानी में नकली और डुप्लीकेट उत्पादों के खिलाफ अभियान चला रही है।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी दिल्ली के फराश खाना इलाके की मीर मदारी गली में कुछ लोग अवैध तरीके से नकली बेयरिंग तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहे हैं।

सूचना के बाद इंस्पेक्टर के.के. शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में कई पुलिसकर्मियों के साथ संबंधित कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार 16 मई को पुलिस टीम ने मीर मदारी गली स्थित दो अलग-अलग वर्कशॉप पर छापा मारा। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सस्ती और कम गुणवत्ता वाली विदेशी बेयरिंग खरीदते थे।

इसके बाद उन पर नामी कंपनियों के नकली ट्रेडमार्क उकेरकर उन्हें असली प्रोडक्ट के रूप में पैक किया जाता था। फिर इन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था।

पहली वर्कशॉप से पुलिस ने HCH ब्रांड के नकली ट्रेडमार्क लगी 4959 बेयरिंग बरामद कीं। इसके अलावा तीन स्टैंपिंग और एंग्रेविंग मशीन, एक पैकिंग मशीन तथा बड़ी मात्रा में प्रिंटिंग और पैकिंग सामग्री भी मिली।

वहीं दूसरी वर्कशॉप से एनबीसी ब्रांड की 108 नकली बेयरिंग, एक स्टैंपिंग मशीन और पैकिंग सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के बाद दोनों वर्कशॉप को सील कर दिया गया।

मशीनों से उकेरे जाते थे नकली ट्रेडमार्क
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपित विशेष मशीनों की मदद से बेयरिंग पर एचसीएच और एनबीसी कंपनियों के ट्रेडमार्क उकेरते थे, ताकि बाजार में ग्राहकों को यह असली उत्पाद लगे।

पैकिंग भी हूबहू असली कंपनियों जैसी की जाती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नकली बेयरिंग दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में सप्लाई की जा रही थीं।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की नकली बेयरिंग का इस्तेमाल मशीनों और वाहनों में होने पर बड़े हादसे की आशंका रहती है, क्योंकि कम गुणवत्ता वाले उत्पाद जल्दी खराब हो जाते हैं और तकनीकी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच जारी
क्राइम ब्रांच ने आरोपितों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली बेयरिंग कहां से आयात की जा रही थीं, किन बाजारों में सप्लाई हो रही थीं और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरमनप्रीत कौर की टीम ने लॉर्ड्स में रच दिया इतिहास 

हरमनप्रीत कौर :लॉर्ड्स में इंग्लैंड पर भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक यादगार मुकाबला नहीं रही, बल्कि कप्तान...
खेल 
हरमनप्रीत कौर की टीम ने लॉर्ड्स में रच दिया इतिहास 

मानसून में मूंग दाल का सूप पीने से क्या क्या फायदे होते हैं?

मूंग दाल का सूप: बरसात के मौसम में हमारी पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है। मूंग दाल बहुत हल्की...
लाइफस्टाइल 
मानसून में मूंग दाल का सूप पीने से क्या क्या फायदे होते हैं?

पिता ने बेटी के साथ किया यौन शोषण

  गंजाम: : ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में आत्मदाह की कोशिश करने वाली युवती के मामले में पुलिस पुलिस...
नारी व बाल जगत 
पिता ने बेटी के साथ किया यौन शोषण

ईरान के जहाज़ अब होर्मुज से गुज़र नहीं पाएंगे :ट्रम्प 

होर्मुज : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अमेरिका अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गार्जियन है। इसके...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जहाज़ अब होर्मुज से गुज़र नहीं पाएंगे :ट्रम्प 

भविष्य के AC नहीं फेंकेंगे हवा लेकिन तकनीक खींच लेगी आपके शरीर की गर्मी

नई दिल्ली। रेडिएंट कूलिंग सिस्टम को भविष्य के एसी कहा जाता है। एक ऐसी तकनीक जिसमें आपके शरीर को ठंडा...
टेक-मित्र 
भविष्य के AC नहीं फेंकेंगे हवा लेकिन तकनीक खींच लेगी आपके शरीर की गर्मी

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय