महिला पार्षद पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, मांगी माफी

बॉडी शेमिंग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने साधा निशाना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बोलीं- सार्वजनिक मंच से मांगें माफी

नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे महिला की बॉडी शेमिंग बताते हुए विजयवर्गीय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वहीं, उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम, बाबा रामदेव के जातीय विभाजन संबंधी बयान, उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने के ओम प्रकाश राजभर के दावे और असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। 

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता द्वारा सार्वजनिक मंच पर किसी महिला नेत्री की शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या इसे सामान्य मजाक माना जा सकता है। श्रीनेत ने इसे भद्दी टिप्पणी बताते हुए कहा कि विजयवर्गीय को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले राजनीतिक दलों और नेताओं को सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के प्रति भाषा और व्यवहार को लेकर भी संवेदनशीलता बरतनी चाहिए।

सत्य निकेतन हादसा: मालिक दंपती न्यायिक हिरासत में ये खबर भी पढ़े : सत्य निकेतन हादसा: मालिक दंपती न्यायिक हिरासत में

राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और छात्रों ने मंच से अपनी समस्याएं और विचार रखे। भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर परेशान है। श्रीनेत ने भाजपा पर राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर फर्जी आक्रोश दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा छात्रों की आवाज उठाए जाने से राजनीतिक बहस तेज हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर भी तीखी राजनीतिक टिप्पणी की और आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी के कार्यक्रम में हुई मिमिक्री के मुद्दे को ज्यादा महत्व दे रही है।

देश में विभिन्न जातियों के बीच बढ़ती खाई और संभावित सामाजिक टकराव को लेकर बाबा रामदेव के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में श्रीनेत ने कहा कि इस विषय पर बाबा रामदेव ही ज्यादा बता सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के यूपी को चार हिस्सों में बांटने के बयान पर श्रीनेत ने सवाल उठाया कि राजभर यह बात किस हैसियत से कह रहे हैं। इस विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या सरकार उत्तर प्रदेश के विभाजन की दिशा में कोई कदम उठाने जा रही है।असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान पर श्रीनेत ने कहा कि उन्हें इससे कोई विशेष आश्चर्य नहीं हुआ। ओवैसी कई बार उन मुद्दों को उठाते हैं, जिनसे भाजपा को राजनीतिक रूप से लाभ मिल सकता है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

मेष   सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। काम, परिवार या निजी योजनाओं से जुड़े अलग-अलग मामलों पर वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान