शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का आना बड़ा सम्मान: प्रिंसिपल

एसआरसीसी शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री की मौजूदगी को कॉलेज प्रशासन ने बताया ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने को कॉलेज प्रशासन ने ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के कॉलेज पहुंचने पर एसआरसीसी की प्रिंसिपल सिमरित कौर और वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर अरुणा ने संस्थान और शिक्षकों के लिए विशेष सम्मान बताया। 

प्रिंसिपल सिमरित कौर ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सोच और विजन बहुत व्यापक है। उनका व्यक्तित्व भी बेहद प्रभावशाली है। कॉलेज के 100वें वर्ष के समारोह के लिए प्रधानमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार किया, जिससे पूरी एसआरसीसी फ्रेटरनिटी और दिल्ली विश्वविद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल बना। एसआरसीसी दिल्ली विश्वविद्यालय का हिस्सा होने के कारण यह सम्मान पूरे विश्वविद्यालय के लिए भी महत्वपूर्ण है। 25 अप्रैल को जब कॉलेज की ओर से प्रधानमंत्री को समारोह में आमंत्रित किया गया था, उसी दौरान विशेष स्टाम्प जारी किया गया था। अब शताब्दी समारोह के अवसर पर कमेमोरेटिव कॉइन भी जारी किया गया।

कश्मीरी गेट गैंगरेप केस में अहम फॉरेंसिक सबूत, DNA रिपोर्ट का इंतजार ये खबर भी पढ़े : कश्मीरी गेट गैंगरेप केस में अहम फॉरेंसिक सबूत, DNA रिपोर्ट का इंतजार

सिमरित कौर ने कहा कि संस्थान के 100वें वर्ष में शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री का आना विशेष महत्व रखता है। किसी भी शिक्षण संस्थान में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक की सही गाइडेंस और मेंटरशिप के बिना विद्यार्थी के लिए सही दिशा चुनना कठिन हो सकता है। प्रिंसिपल ने एसआरसीसी की उपलब्धियों का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों और पूर्व छात्रों को भी दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पूर्व छात्र देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सफल हुए हैं और उन्होंने संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूर्व छात्रों को 'ग्लोबल सिटिजन' बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री न केवल स्वयं काम करने वाले नेता हैं, बल्कि युवाओं को भी विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने समावेशी और सतत विकास में युवा शक्ति की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

एसआरसीसी की वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर अरुणा ने कहा कि वह करीब 30 वर्षों से कॉलेज में पढ़ा रही हैं और इस दौरान उन्होंने कई शिक्षक दिवस देखे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से हमेशा प्यार और सम्मान मिला, लेकिन शिक्षक दिवस पर देश के प्रधानमंत्री का कॉलेज आकर शिक्षकों का अभिनंदन करना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण था। एक शिक्षक के तौर पर उनके जीवन में इससे बड़ा सम्मान शायद ही कोई हो सकता है। प्रोफेसर अरुणा ने प्रधानमंत्री के राजनीतिक सफर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भी उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली था और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रभाव बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि उनके अनुसार गुजरात मॉडल की चर्चा के बाद अब भारतीय मॉडल को भी विभिन्न स्थानों पर अपनाए जाने की बात सामने आ रही है। प्रोफेसर अरुणा ने देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच सुरंगों और पुलों से गुजरने वाली कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन के बड़े...
राज्य  हिमाचल 
कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

झाड़ग्राम। जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप