गिरिराज सिंह ने 'भारत टेक्स 2026' के तीसरे संस्करण का किया शुभारंभ

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली स्थित उद्योग भवन में बुधवार को 'भारत टेक्स 2026' के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि भारत मंडपम में 14-17 जुलाई तक आयोजित होने वाला यह मेला दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत वस्त्र आयोजन होगा।

गिरिराज सिंह ने मीडिया को बताया कि भारत के वस्त्र उद्योग को वैश्विक पटल पर नई पहचान देने और देश को दुनिया का सबसे विश्वसनीय 'आपूर्ति गंतव्य' बनाने के उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 'भारत टेक्स 2026' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 एफ विजन फार्म, फाइबर फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन का जीता-जागता उदाहरण है। यह मंच फाइबर और यार्न से लेकर तैयार परिधान तकनीकी वस्त्र तथा हस्तशिल्प तक पूरी 'वैल्यू चेन' को एक छत के नीचे लाएगा।

मंत्री ने कहा, "भारत टेक्स न केवल नवाचार और व्यापार का प्रदर्शन है बल्कि यह 'मेक इन इंडिया' की भावना के साथ वैश्विक वस्त्र अर्थव्यवस्था में भारत के बढ़ते नेतृत्व का भी प्रतीक है।"

इस बार का आयोजन न केवल आकार में बल्कि प्रभाव में भी नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। 1.6 लाख वर्ग मीटर के विशाल परिसर में 3,500 प्रदर्शक अपनी तकनीक और शिल्प का प्रदर्शन करेंगे। दुनिया भर के 140 से अधिक देशों से करीब 7,000 खरीदार भारतीय बाजार की क्षमता को देखने पहुँचेंगे। कुल 1.3 लाख आगंतुकों के साथ यह वस्त्र जगत का सबसे बड़ा महाकुंभ बनने जा रहा है।

वस्त्र सचिव नीलम शमी राव ने कहा कि यह मेला एमएसएमई और स्टार्टअप्स को वैश्विक दर्शकों से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारतीय कपड़ा उद्योग ने लचीलापन दिखाया है और अब नए एफटीए समझौतों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विविधता लाने का समय है। इस बार मध्य प्रदेश को 'राज्य भागीदार' के रूप में पहले ही घोषित किया जा चुका है।

यह आयोजन भारत टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें 11 निर्यात संवर्धन परिषदें शामिल हैं।

बीटीटीएफ के अध्यक्ष नरेन गोयनका और सह-अध्यक्ष भद्रेश डोडिया ने विश्वास व्यक्त किया कि यह 'मदर प्लेटफॉर्म' भारतीय वस्त्रों की गुणवत्ता, गति और शक्ति का प्रमाण बनेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट