दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे आंशिक बादल, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे गर्मी और उमस से कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।  

वहीं, बारिश की संभावना काफी कम हो गई है। मौसम विभाग की ओर से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी (नमी) 70 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगी।

BRICS SUMMIT 2026:ब्रिक्स में मोदी-पुतिन-शी की दिखी गर्मजोशी ये खबर भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:ब्रिक्स में मोदी-पुतिन-शी की दिखी गर्मजोशी

20 सितंबर को मौसम 19 सितंबर के समान ही रहेगा। तापमान 35 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे। नमी 70 से 60 प्रतिशत रहेगी। 21 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा।

वहीं, 22 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। तापमान 35 डिग्री से 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। 23 सितंबर को मौसम साफ बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और 24 सितंबर को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अभी भी 'ग्रीन और येलो' जोन में बना हुआ है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की बात करे तो आलिपुर में105, आनंद विहार में 98, अशोक विहार में 93, आया नगर में 79, बवाना में 94 एक्यूआई दर्ज किया गया। बुराड़ी क्रॉसिंग में 101, कैंटोनमेंट एरिया में 59 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। नोएडा में एक्यूआई सेक्टर-125 में 167, सेक्टर-62 में 99, सेक्टर-1 में 113 और सेक्टर-116 में 136 रिकॉर्ड किया गया है।

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में 47, इंदिरापुरम में 75, लोनी में 121, संजय नगर में 114, वसुंधरा में 123 और वेद विहार-लोनी, में 94 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में तेजी से इजाफा नहीं होगा। हवा की गुणवत्ता भी फिलहाल नियंत्रण में है, जो लोगों के लिए राहत की बात है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान