पेट्रो पदार्थों की महंगाई पर कांग्रेस हमलावर, खरगे बोले- जनता को राहत क्यों नहीं

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है, लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। खरगे ने सवाल किया कि जब कच्चा तेल सस्ता हुआ तो जनता को राहत क्यों नहीं दी गई।

खरगे ने मंगलवार को एक्स पर सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदभार संभाला था, उस समय भारतीय बास्केट का कच्चा तेल 108.05 डॉलर प्रति बैरल था और डॉलर-रुपया विनिमय दर 58.59 रुपये थी। उस समय पेट्रोल 71.51 रुपये और डीजल 56.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

खरगे ने कहा कि वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत 99 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़कर क्रमशः 102.12 रुपये और 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस अवधि में पेट्रोल लगभग 42.8 प्रतिशत और डीजल करीब 67.9 प्रतिशत महंगा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर परिवहन, खाद्य वस्तुओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर पड़ता है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

सीएम ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

गोरखपुर।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर होटल रॉयल रेजीडेंसी गोलघर में मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा हुआ ध्वजारोहण संग...
उत्तर प्रदेश 
मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

बदायूं। रविवार को  ग्राम बरायमय खेड़ा, बिल्सी रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और माता...