अवैध निर्माण पर बवाल, आदेश के बावजूद काम जारी, निगम की भूमिका पर उठे सवाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने सीधे तौर पर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रभाव के चलते कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।

बिलासपुर के रिंग रोड नंबर-02 स्थित वार्ड क्रमांक 19 में अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजकिशोर नगर निवासी अविनाश पेसवानी ने आरोप लगाया है कि नर्मदा नगर निवासी सुरेश कुमार वाजपेयी द्वारा बिना वैध अनुमति के व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है, जबकि इस जमीन पर पहले से ही प्रशासनिक रोक लगी हुई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस मामले की लिखित शिकायत 13 फरवरी 2026 को नगर निगम में की गई थी। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति ने 24 फरवरी को ऑनलाइन प्रस्ताव क्रमांक 15014 के तहत आवेदन किया और निर्माण कार्य जारी रखा। आरोप है कि निगम प्रशासन इस पूरे मामले में उदासीन बना हुआ है।

अविनाश पेसवानी का कहना है कि शहर में अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण पर तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन इस मामले में कथित प्रभाव के चलते जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विवादित जमीन के दस्तावेजों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि खसरा नंबर 448/49, 448/50, 448/53 और 448/67 की करीब 4000 वर्गफुट जमीन में से एक हिस्से को कथित रूप से गलत तरीके से पटवारी रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर जिला न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

इधर, जांच के बाद नायब तहसीलदार सकरी ने 30 मार्च 2026 को निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी किया था, जिसे एक अप्रैल को नगर निगम के भवन शाखा को भी भेजा गया। इसके बावजूद मौके पर निर्माण गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

शिकायतकर्ता ने नगर निगम आयुक्त से हस्तक्षेप की मांग करते हुए अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित पक्ष सुरेश कुमार वाजपेयी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

  तुमकुर :कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से CCTV...
विचार मित्र 
 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

सेंसेक्स-निफ्टी उछले : शेयर बाजार में  कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिनभर कभी बाजार लाल निशान में रहा तो कभी...
कारोबार 
 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

 ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

ब्रोकली की खेती: भारत के किसान सालों से पारंपरिक गेहूं की खेती करते आ रहे हैं, लेकिन आज के इस...
खेती-बाड़ी 
 ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

लाडली :आजकल लोग, पैदा होने वाले बच्चे बच्चियों के लिए नाम चुनते है  कई श्रोतो से, सयोगियो , रिस्तेदारो से...
नारी व बाल जगत 
अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा