भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पीएम जनमन योजना, बनते ही उखड़ने लगी करोड़ों की लागत वाली सड़क

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबिकापुर। अति पिछड़ी जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित 'प्रधानमंत्री जनमन योजना' (पीएम-जनमन) सरगुजा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।

मैनपाट क्षेत्र के कदनई से लोटाभावना तक लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई ढाई किलोमीटर लंबी पक्की सड़क अपनी गुणवत्ता की पोल खुद खोल रही है।

विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की कथित मिलीभगत का आलम यह है कि महज चार दिन पहले बनकर तैयार हुई यह सड़क अब जगह-जगह से उखड़ने लगी है।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान पढ़ते बच्चे ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान पढ़ते बच्चे

दुर्गम इलाकों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा और मांझी जैसे विशेष रूप से संरक्षित जनजातीय समूहों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस 'प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान' के तहत निर्मित यह मार्ग पहली बारिश भी नहीं झेल सका।

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण के दौरान ही सड़क की घटिया गुणवत्ता को लेकर आवाज उठाई थी और कार्य में सुधार की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया।

छत्तीसगढ़: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक 627.62 करोड़ अंतरित, प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक 627.62 करोड़ अंतरित, प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

विभागीय संरक्षण के चलते ठेकेदार ने आनन-फानन में निर्माण कार्य पूरा कर दिया, जिसका परिणाम अब सामने है। करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क अब गिट्टियों के ढेर में तब्दील हो रही है, जिससे क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने का सरकारी दावा खोखला साबित हो रहा है।

रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

घटना की गंभीरता और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

विधायक ने निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक के कड़े तेवर और जांच की चेतावनी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में विभागीय अधिकारियों ने गुरुवार काे मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराया है, जहाँ सड़क के प्रभावित हिस्सों को उखाड़कर फिर से निर्माण कराया जा रहा है।

हालांकि, ग्रामीणों ने अब भी इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग पर लगाम कसी जा सके।

 

84a08a6694e4c165e9f1e5bb373e386b_900497493

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आखिरकार लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत

पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, अभिषेक बनर्जी की हवाई यात्राओं पर उठे सवाल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक संकट के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड विमान से...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, अभिषेक बनर्जी की हवाई यात्राओं पर उठे सवाल

'वास्तविक तृणमूल' विवाद के बीच बढ़ा सियासी घमासान, पार्टी खातों पर पुलिस की कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच पार्टी के तीन बैंक खातों को...
पश्चिम बंगाल 
'वास्तविक तृणमूल' विवाद के बीच बढ़ा सियासी घमासान, पार्टी खातों पर पुलिस की कार्रवाई

सिंहस्थ 2028 को मिलेगी रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का आज भूमि पूजन

इंदौर। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देने के लिए केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर और मुख्यमंत्री...
राज्य  मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ 2028 को मिलेगी रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का आज भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा