पिकअप की ठोकर से प्रधान आरक्षक की मौत, नगर सैनिक गंभीर, रायपुर रेफर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। शहर में बुधवार अलसुबह गश्त के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 3:30 बजे सिहावा चौक के पहले संजय आर्ट्स दुकान के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की माेटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे रात्रि गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान जैसे ही वे सिहावा चौक पहुंचे, तभी संजय आर्ट्स के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी माेटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड ये खबर भी पढ़े : सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

हादसे के समय माेटरसाइकिल नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक माेटरसाइकिल को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

घटना में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नगर सैनिक दिलीप पांडे को तत्काल उपचार के लिए मसीही अस्पताल ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस दुखद हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिसकर्मियों एवं परिचितों ने प्रधान आरक्षक विजय बैरागी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीआरसी में इबोला का कहर, मृतकों की संख्या 2,500 के पार

आंकड़ों ने चौंकाया तेजी से फैलने वाला बना संक्रमण किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला का प्रकोप दिन...
अंतर्राष्ट्रीय 
डीआरसी में इबोला का कहर, मृतकों की संख्या 2,500 के पार

प्रेम प्रसंग में बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता की हत्या, हंसिये से किए कई वार

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र में आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद विराेध करने पर एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग में बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता की हत्या, हंसिये से किए कई वार

जमीन विवाद को लेकर टावर पर चढ़ी महिला

- बाजारखाला थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद को लेकर टावर पर चढ़ी महिला

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, तहसीलवार टीमें करेंगी स्टॉक की जांच

कौशाम्बी। जिले में चीनी की जमाखोरी पर अंकुश लगाने और बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...
उत्तर प्रदेश 