प्रेम प्रसंग में बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता की हत्या, हंसिये से किए कई वार
बस्ती के छावनी क्षेत्र की वारदात, बेटी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र में आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद विराेध करने पर एक बेटी ने अपने प्रेेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस मामले में दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया गया है।
थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने शनिवार काे बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रमवापुर गांव निवासी कृष्णा (50) अपनी बेटी को खोजते हुए घर से साै मीटर की दूरी पर स्थित बभरौली गांव के पास नहर किनारे पहुंचे। वहां पर उन्होने अपनी बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा और इसका विरोध किया। इस पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हंसिये से पिता की गर्दन व शरीर पर कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या करने के बाद लड़की अपनी प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई।
मृतक के भाई कांशीराम ने बताया कि उनकी भतीजी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बकरी चराने के लिए निकली थी। देर शाम जब घर नहीं लौटी तो भाई कृष्णा बेटी को खोजने निकले, देर रात उनकी हत्या कर दी गई। बेटी भी घर से गायब हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
