डीआरसी में इबोला का कहर, मृतकों की संख्या 2,500 के पार

डब्ल्यूएचओ ने इबोला को बताया घातक प्रकोप 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आंकड़ों ने चौंकाया तेजी से फैलने वाला बना संक्रमण

किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दोहराया है कि यह इतिहास के सबसे घातक इबोला प्रकोप को भी पीछे छोड़ सकता है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, यह अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला प्रकोप बन चुका है।

अफ्रीका सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त तक कांगो में 5,290 कन्फर्म केस और 2,516 लोगों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि अधिकारियों का अनुमान है कि वास्तविक संक्रमितों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि फिलहाल केवल 30 से 40 प्रतिशत मामलों का ही पता चल पा रहा है।

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता ये खबर भी पढ़े : आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

सबसे बड़ी चिंता इसकी रफ्तार है। अफ्रीका सीडीसी के मुताबिक, प्रकोप के 13वें सप्ताह तक वर्तमान संक्रमण संख्या 2014-16 के पश्चिम अफ्रीका के इबोला प्रकोप की इसी अवधि की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक, जबकि मौतों की संख्या करीब सात गुना अधिक है। उस महामारी में 28,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए थे और 11,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

यह प्रकोप बुंडीबुग्यो वायरस के कारण हो रहा है। इस वायरस के खिलाफ फिलहाल कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है। इसके लक्षण कुछ अन्य इबोला प्रकारों की तुलना में हल्के हो सकते हैं, जिससे लोग शुरुआती चरण में अस्पताल या स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करने में देर कर रहे हैं।

कांगो के पूर्वी हिस्से में जारी सशस्त्र संघर्ष, बड़े पैमाने पर विस्थापन, लोगों की लगातार आवाजाही और स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रति अविश्वास ने बीमारी पर नियंत्रण को बेहद कठिन बना दिया है। संक्रमण अब छह प्रांतों के 56 स्वास्थ्य क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। हाल ही में बास-उएले प्रांत में भी दो मामले सामने आए हैं। यहां पहले यह संक्रमण नहीं पहुंच पाया था।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की प्रक्रिया बेहद कमजोर है। वर्तमान में 10 प्रतिशत से भी कम नए मामले ऐसे लोगों में मिल रहे हैं जो पहले से निगरानी में थे, जबकि किसी प्रकोप को नियंत्रण में मानने के लिए यह अनुपात आम तौर पर 90-95 प्रतिशत के आसपास होना चाहिए।

मौतों का बड़ा हिस्सा भी अस्पतालों के बाहर हो रहा है। 17 अगस्त को दर्ज मौतों में 97 प्रतिशत मौत समुदाय के स्तर पर हुईं, यानी संक्रमित लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई। डब्ल्यूएचओ का आकलन है कि यदि संक्रमण की मौजूदा रफ्तार पर प्रभावी ढंग से रोक नहीं लगाई गई तो यह प्रकोप 2014-16 के पश्चिम अफ्रीकी इबोला संकट को पीछे छोड़कर इतिहास का सबसे घातक इबोला प्रकोप बन सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घबराई भाजपा पीडीए के ‘पी’ का मतलब बदल रही : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘पीडीए में पी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराई भाजपा पीडीए के ‘पी’ का मतलब बदल रही : अखिलेश यादव

पेरिस में भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर तैयार, सितंबर से करे दर्शन

पेरिस मंदिर महोत्सव’ के दौरान मंदिर का होगा उद्घाटन  पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर 'बूसी-सेंट-जॉर्जेस' में भव्य बीएपीएस...
अंतर्राष्ट्रीय 
पेरिस में भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर तैयार, सितंबर से करे दर्शन

औरैया में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती उदय प्रताप ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत

फिलीपींस में बाढ़ की तबाही के बाद बीमारी का संकट गहराया

मनीला। फिलीपींस की राजधानी में संक्रामक रोगों के एक बड़े अस्पताल में लेप्टोस्पायरोसिस के मामले 50 तक पहुंच गए हैं...
अंतर्राष्ट्रीय 
फिलीपींस में बाढ़ की तबाही के बाद बीमारी का संकट गहराया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

घबराई भाजपा पीडीए के ‘पी’ का मतलब बदल रही : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘पीडीए में पी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराई भाजपा पीडीए के ‘पी’ का मतलब बदल रही : अखिलेश यादव

औरैया में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती उदय प्रताप ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

रोजगार मेले के प्रचार वाहन को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

कौशाम्बी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
रोजगार मेले के प्रचार वाहन को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी