शराबी पति ने पत्नी पर किया हथौड़ा से जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। शराब पीने से मना करने पर आक्रोशित पति ने अपने ही पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे जेल भेज दिया है।

मगरलोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो सितंबर की रात ग्राम भैसमुंडी निवासी चम्मन लाल साहू 36 वर्ष शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा।

शराब के नशे में धुत पति को देखकर जब पत्नी किरण साहू ने शराब पीने से मना करने की बात कहा, तो शराबी पति पत्नी से विवाद करने लगा।

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम ये खबर भी पढ़े : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

विवाद बढ़ा तो आरोपित पति चम्मन लाल साहू गुस्से में आकर लोहे के हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई बार वार कर दिया, जिससे पत्नी किरण खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति वहां से भाग निकले। इधर स्वजन ने घायल किरण साहू को देखने के बाद डायल 112 को सूचना दी, तो मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मगरलोड अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

जिला अस्पताल धमतरी में घायल महिला का उपचार जारी है। घटना की खबर पुलिस को मिली, तो पुलिस टीम गांव पहुंचकर आरोपित पति चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपित ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और पुलिस उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा जब्त कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित पति को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी