कुरुद में विकास को मिली रफ्तार, दो करोड़ के 33 कार्यों का भूमिपूजन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। नगर पालिका परिषद कुरुद ने नगर के विकास को नई गति देते हुए सोमवार को लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने विभिन्न वार्डों में होने वाले निर्माण कार्यों की शुरुआत कर नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

भूमिपूजन के अंतर्गत सनसिटी कालोनी सहित नगर के कई वार्डों में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शुरू किए गए।

राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम  ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, पार्षद और अधिकारी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि परिषद की प्राथमिकता नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्रत्येक वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सड़क, पानी और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए परिषद लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

सभी वार्डों में युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। कुरुद नगर को सुव्यवस्थित और विकसित नगर बनाने की दिशा में परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, भाजपा नगर संयोजक भोजराज चंद्राकर, पार्षद मिथिलेश बैस, महेंद्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चंद्राकर, राखी चंद्राकर, अर्जुन ध्रुव, पूर्व पार्षद विनोद पिंटू, भाजपा नेता कोमल साहू.

कमलेश चंद्राकर, बल्लू चंद्राकर, किशोर यादव, कमल शर्मा, कुमार जांगड़े, प्रवीन शर्मा, व्यापारी केवल साहू, प्रकाश ढींवर, चुनमुन चंद्राकर, धनेश बैस, ओमप्रकाश साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी