मुख्यमंत्री इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर और विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर और रायगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12:15 बजे साइंस कॉलेज से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे वे एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव’ में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद शाम 7:30 बजे सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे तथा रात 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
