छत्तीसगढ़ : दो कारों की ज़ोरदार टक्कर में मासूम सहित 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हाे गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। परिवार कांकेर के उड़कुडा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सभी चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव उड़कुडा लौट रहे थे, तभी नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई।

दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार सवार एक ही परिवार के 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में घायल तीनों लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया।

नारायणपुर के 39 उचित मूल्य के दुकानों में तीन महीने के राशन का हुआ भंडारण ये खबर भी पढ़े : नारायणपुर के 39 उचित मूल्य के दुकानों में तीन महीने के राशन का हुआ भंडारण

डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि नाथिया नवागांव के पास दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, इसके साथ ही मरने वालों की पहचान और बाकी जानकारियां जुटाई जा रही है।

वरिष्ठ आईपीएस सुंदरराज पी को मिली  छत्तीसगढ़ के बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए के बने आईजी ये खबर भी पढ़े : वरिष्ठ आईपीएस सुंदरराज पी को मिली  छत्तीसगढ़ के बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए के बने आईजी

घायलों के उपचार के बाद उनसे भी जानकारी ली जाएगी। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार थार ने उड़ाया,100 फीट दूर जाकर गिरा, हुई मौत ये खबर भी पढ़े : घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार थार ने उड़ाया,100 फीट दूर जाकर गिरा, हुई मौत

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। प्रदेश के केवल 15 जिलों तक मानसून पहुंच पाया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति...
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

उत्तर प्रदेश

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज एक...
उत्तर प्रदेश 
महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के निकट शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली