जिले में हुआ 79.89 प्रतिशत मतदान, प्रदेश में रहा पहले स्थान पर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इस बार जिले में 79.89 प्रतिशत मतदान हुआ। धमतरी जिले में पूरे प्रदेश में अनंतिम आकड़ों के अनुसार सर्वाधिक मतदान हुआ है। मतदान में सभी ने बढ़चढ़कर भाग लिया जिला निर्वाचन शाखा से प्राप्त अनंतिम आकड़ों के अनुसार धमतरी जिले में 79.89 प्रतिशत मतदान हुआ। सिहावा विधानसभा में 78.20 , कुरूद में 82.6 एवं धमतरी में 78.8 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। विधान सभावार मतदान में कुरूद विधानसभा मतदान के मामले में प्रथम स्थान पर हैं। अनंतिम आकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में कुरूद में सर्वाधिक मतदान हुआ है। मतदान के एक दिन पूर्व 16 नवंबर की दोपहर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नक्सल अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत खल्लारी-गाताबाहरा एवं मादागिरी तिराहा के पास नक्सलियों ने दो जगह आइइडी ब्लास्ट किया। मतदान दल के सुरक्षित मतदान केंद्र खल्लारी पहुंचने के बाद ये ब्लास्ट किया गया। ब्लास्ट की घटना को धता बताते हुए जिलेवासियों ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया। धमतरी जिले में सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह नौ बजे तक पहले घंटे में केवल 4.27 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। धमतरी विधानसभा में 4.30 प्रतिशत, कुरूद विधानसभा में 4.20 एवं सिहावा विधान सभा क्षेत्र में 4.30 प्रतिशत मतदान हो पाया था। सुबह 11 बजे तक जिले में 13.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। धमतरी में 14.10, कुरूद में 15.20 एवं सिहावा में 11.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दोपहर एक बजे तक जिले में 42.26 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सिहावा में 41.70, कुरूद में 41.80 एवं धमतरी विधानसभा में 43.30 मतदान हुआ था। दोपहर तीन बजे तक जिले के मतदान का आकड़ा बढ़कर 65.33 प्रतिशत तक पहुंच गया। सिहावा में 65.30, कुरूद में 66.40 एवं धमतरी विधानसभा में 64.30 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एशियाई खेल: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय स्पिनरों के कहर की बदौलत भारत ने मंगलवार को...
खेल 
एशियाई खेल: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा

IIT बॉम्बे सुसाइड केस की जांच तेज, हॉस्टल से हटाए गए सीलिंग फैन

मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले की पुलिस गहन छानबीन सीसीटीवी की मदद...
महाराष्ट्र 
IIT बॉम्बे सुसाइड केस की जांच तेज, हॉस्टल से हटाए गए सीलिंग फैन

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...

जनसेवा ही मेरा संकल्प, नागरिक की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता: ब्रजेश 

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है और प्रत्येक नागरिक की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा ही मेरा संकल्प, नागरिक की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता: ब्रजेश