तेज रफ्तार ट्रक ने डिलीवरी बॉय को कुचला, युवक की मौके पर मौत, चालक फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक युवा की जिंदगी छीन ली। डिलीवरी का काम कर रहे युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बाइक सवार एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी और देखते ही देखते बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का रहने वाला था। वह वाड्रफनगर में रहकर एक डिलीवरी कंपनी के लिए काम करता था। घटना के समय वह बाइक से सामान पहुंचाने महेवा की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को रोकने के बजाय युवक को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना में शामिल ट्रक की पहचान करने और चालक को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर: कांग्रेस का थाने के बाहर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग ये खबर भी पढ़े : रायपुर: कांग्रेस का थाने के बाहर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के लिए पाती लिखी है। श्रावण मास के पहले सोमवार पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

आज है सावन का पहला सोमवार... देश शिवमय, नदी तटों और मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज

नई दिल्ली। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक आज सावन के पहले सोमवार की धूम है। कश्मीर से...
राष्ट्रीय  राज्य 
आज है सावन का पहला सोमवार... देश शिवमय, नदी तटों और मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज

बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को उच्च न्यायालय से चार में से दो केस में जमानत मिली

ढाका (बांग्लादेश)। बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने देश के प्रमुख और युवा हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को चार में...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को उच्च न्यायालय से चार में से दो केस में जमानत मिली

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के लिए पाती लिखी है। श्रावण मास के पहले सोमवार पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना