मुजफ्फरपुर: बारात में ट्रॉली हटाने को लेकर उपजे विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक मानिकपुर गांव के निवासी जागेश्वर सहनी की बेटी की शादी बीती रात थी। बारात पियर थाना क्षेत्र के मनोज सहनी के घर से आई थी।

गांव में उत्सव का माहौल था और सड़क पर म्यूजिक ट्रॉली बजाकर बाराती और लड़की पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही राहुल कुमार (27 वर्ष), पिता विनोद सहनी, अपना ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था।

सड़क पर म्यूजिक ट्रॉली की वजह से रास्ता बाधित था, जिसे लेकर राहुल ने वहां मौजूद लोगों से ट्रॉली साइड करने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बात को लेकर राहुल और बारात में शामिल कुछ लोगों के बीच तीखी नोकझोंक और कहासुनी हुई। हालांकि, उस वक्त ट्रॉली हटा ली गई और राहुल ने अपना ट्रैक्टर आगे ले जाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया।

मामला गांव का था, इसलिए राहुल विवाद को भूलकर बारात के स्वागत (दरवाजा लगने) की रस्म देखने के लिए रुक गया लेकिन आरोपित पक्ष के मन में खुन्नस बाकी थी।

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जब राहुल दरवाजा लगने की रस्म के बाद वापस अपने घर लौट रहा था, तभी बारात में आए कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे बीच रास्ते से उठा लिया।परिजनों ने बताया कि जब राहुल काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन रात भर उसका कहीं पता नहीं चला।

सुबह होते ही ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर राहुल का खून से लथपथ शव देखा। युवक के सिर से लेकर पैर तक गहरे जख्म के निशान थे, जो उसकी बेरहमी से की गई पिटाई की तस्दीक कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मीनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पूर्वी, अलय वत्स ने बताया कि "मीनापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में विवाद की वजह बारात की ट्रॉली हटाना सामने आई है।

पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" वर्तमान में गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस बारात में आए संदिग्धों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित