बिहार: ज़मीनी विवाद में दो मासूम बच्चों समेत तीन की हत्या, मामले की जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर मठ के पास सोमवार देर रात 30 वर्षीय महिला रीता देवी और उसकी दो वर्षीय बेटी वैष्णवी और मात्र तीन महीने के बेटे कन्हैया की हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर के एक कमरे में बेड पर पड़े मिले हैं।

मृतका रीता देवी के पति मिठाई लाल शाह, जो पेशे से कैटरिंग का काम करते हैं, सोमवार रात अपने भाई के साथ बारात में गए हुए थे। देर रात करीब 3:30 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला।

किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर उन्होंने कमरे में अपनी पत्नी और दोनों छोटे बच्चों का शव बेड पर पड़ा देखा। पास में एक रस्सी भी पड़ी हुई थी। मिठाई लाल का आरोप है कि एक ही रस्सी का इस्तेमाल कर तीनों का गला घोंटकर हत्या की गई है।

मिठाई लाल शाह और रीता देवी के कुल चार बच्चे हैं। मिठाई लाल शाह ने बताया कि घटना वाले समय दो छोटे बच्चे मां के साथ कमरे में थे, जबकि अन्य दो बच्चे अपनी दादी उर्मिला देवी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई।

मृतका की सास उर्मिला देवी ने घटना के लिए गांव के कुछ रिश्तेदारों पर सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार का गांव में कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उनके बेटे, बहू और पोते-पोती को निशाना बनाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत मे कहा कि प्रथम दृष्टया महिला और दो बच्चों की हत्या प्रतीत हो रही है।

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास  ये खबर भी पढ़े : अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और कहा है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने के बाद उपजे विवाद के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने...
खेल 
ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

आईबीपीयस  भर्ती : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लेरिकल कैडर XVI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी...
शिक्षा-रोजगार 
आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

ओडिशा :ओडिशा में आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई गांवों...
नारी व बाल जगत 
 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

    नागपुर:महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की शिकायत पर नागपुर की गणेश पेठ पुलिस ने शहर के 2 दवा दवा...
कारोबार 
 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

उत्तर प्रदेश

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने के बाद उपजे विवाद के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकर प्रतिमा विवाद: तीसरे दिन भी लबकनी गांव में तनाव, सात नामजत 70 अज्ञात पर केस दर्ज

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था