पटना सिविल कोर्ट को बम से बार - बार उड़ाने की धमकी की हो उच्च स्तरीय जांच - अधिवक्ता

मणि भूषण प्रताप सेंगर ने मुख्यमंत्री सहित हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस को लिखा पत्र

Published By Ravish kumar mani
On
Ravish kumar mani  Picture

उठाया सवाल आख़िर क्या कर रहीं टेक्निकल सेल , क्यों नहीं पकड़े जा रहे अपराधी

पटना , 19 सितंबर ( तरूणमित्र ) । उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता एवं बिहार विधानसभा के पैनल अधिवक्ता मणिभूषण प्रताप सेंगर ने पटना सिविल कोर्ट को बार-बार मिलने वाली बम की धमकियों को लेकर पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक विस्तृत एवं औपचारिक पत्र भेजा है। इसकी प्रतियां मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, पटना के जिला जज एवं एडीजी (साइबर सेल) को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई हैं।
​अधिवक्ता मणिभूषण प्रताप सेंगर ने पत्र में उल्लेख किया है कि बीते शुक्रवार को एक बार फिर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई और न्यायिक कार्य ठप हो गया। उन्होंने घटनाओं की क्रोनोलॉजी प्रस्तुत करते हुए बताया कि इससे पूर्व भी 11 फरवरी 2026, 9 फरवरी 2026, 8 जनवरी 2026 तथा अगस्त 2025 में भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।
​उन्होंने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और साइबर जांच तंत्र पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आधुनिक साइबर सेल और जांच एजेंसियां होने के बावजूद बार-बार धमकी देने वाले असामाजिक तत्व पकड़ से बाहर हैं। इसे महज अफवाह मानकर नजरअंदाज करना न्यायपालिका, वकीलों, कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है। अधिवक्ता मणि भूषण प्रताप सेंगर ने कहां है की आख़िर कब तक ऐसा चलता रहेगा । जैसे ही बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलती है घर - परिवार भयभीत हो जाते है । अधिवक्ता सहित आम लोग तनाव में हो जाते है । सरकार और हाईकोर्ट को चाहिए की पूरे मामले की तह तक जाने और दोषियों को बेनकाब करने के लिए फॉरेंसिक व साइबर विशेषज्ञों की एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन हो।न्यायालय इस विषय को गंभीरता से लेते हुए  स्वतः संज्ञान (Suo Motu PIL) के रूप में दर्ज करे।पटना सिविल कोर्ट सहित राज्य के सभी न्यायालयों की सुरक्षा का तत्काल ऑडिट हो और आधुनिक बैगेज स्कैनर, मेटल डिटेक्टर व बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravish kumar mani  Picture

पिछले बारह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रविश कुमार मणि पटना में आधारित हैं और समाचार कवरेज व रिपोर्टिंग में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान