छात्रों पर लाठी नही चलाना चाहते थे पुलिसकर्मी, लेकिन IPS ने कहा नौकरी नही करनी है क्या
पटना: पटना में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने राजभवन की ओर विरोध मार्च भी निकाला। मार्च के दौरान पुलिस और हजारों छात्रों के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। इस दौरान पटना पुलिस के अफसर को चोट लगी और खून बहने लगा। ये देखकर अन्य पुलिसकर्मी थोड़ा सहम गए। ये देख पटना पश्चिम के पुलिस अधीक्षक आईपीएस साकेत कुमार ने मोर्चा संभाला और पुलिसकर्यिमों को सख्त चेतावनी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दे रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
IPS साकेत कुमार ने पुलिसकर्मियों को दी सख्त चेतावनी
वीडियो में दिखाई देता है कि पटना पश्चिम के पुलिस अधीक्षक आईपीएस साकेत कुमार हेलमेट पहने और हाथ में डंडा पकड़े हुए अपने साथ खड़े पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी देते हैं। साकेत कुमार कहते हैं- 'पीछे हटे तो नौकरी करने के लायक नहीं छोड़ूंगा।'
https://twitter.com/NBTBihar/status/2079977424180449725?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2079977424180449725%7Ctwgr%5E794fb8af90f74325c443c0de1b720a1dd9415b32%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Fbihar%2Fpatna%2Fpatna-ips-sanket-kumar-video-warning-to-police-personnel-during-neet-students-protest%2Farticleshow%2F132564350.cms
इस पर कुछ पुलिसकर्मी जी सर में जवाब देते हैं। इसके तुरंत बाद एसपी साहब और पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों की ओर दौड़ पड़ते हैं उन्हें पीछे धकेलने के लिए टूट पड़ते हैं।
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दरअसल सुरक्षा बलों ने बैरिकेड लगाकर जेपी गोलंबर पर मार्च को रोक दिया, जिससे शहर में घंटों तक तनाव बना रहा। इस दौरान, छात्रों से शांतिपूर्वक वापस लौटने को कहा गया। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने शुरू में वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। जब भीड़ आगे बढ़ती रही तो प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया।
इस दौरान छात्र और उग्र हो गए। छात्रों ने भी अपने बचाव में हमला करते हुए पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद हजारों छात्र विरोध स्थल पर डटे रहे और नारे लगाते रहे।
सुधेंद्र प्रताप सिंह
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
