तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई स्थानों पर उखड़े पेड़, बिजली सेवा बाधित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अररिया। अररिया जिला में बीती रात आई तेज आंधी और तूफान के साथ मूसलाधार बारिश के कारण जिले भर में भारी तबाही मची है। एनएच 27 और एनएच 327 ई सहित स्टेट हाइवे और अन्य ग्रामीण इलाकों में दर्जनों स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। जिससे यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

अररिया नगर, भरगामा और फारबिसगंज के मुख्य बाजार सदर रोड में पेड़ गिर जाने के कारण लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है। फारबिसगंज सदर रोड में रेलवे स्टेशन चौक के पास स्थित विशाल पीपल का पेड़ तेज हवा में गिर गया।

जिसके चपेट में चार दुकानें आ गई है चारों दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सड़क के किनारे खड़े करीबन पांच बाइक भी पेड़ के चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। फारबिसगंज सदर रोड स्टेशन चौक के पास एक होटल पर ही विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया।

बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू ये खबर भी पढ़े : बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

इस आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरने से सदर रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। हालांकि फारबिसगंज नगर परिषद के कर्मी रात से ही गिरे पेड़ की टहनियों को काटकर रास्ता साफ करने की कवायद में लगे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी बिजली सेवा के शीघ्र बहाली को लेकर रात से जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करने में लगे हैं।

तेज आंधी तूफान में दर्जनों कच्चे घरों के छत वाली शेड तेज हवा में उड़ गया। जिसके कारण ग्रामीण इलाकों के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।

वहीं जगह जगह पेड़ गिरने और बिजली के तार के क्षतिग्रस्त होने के कारण शहरी समेत ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति सेवा बाधित है। तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण किसानों को भी भारी क्षति हुई है।

तैयार मक्का का फसल मूसलाधार बारिश पूरी तरह से भींग गया है। जिससे किसानों को लाखों करोड़ों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

खेत में तैयार हो चुके मक्के के फसल पौधे गिरकर जमींदोज हो गए हैं। वहीं थ्रेसिंग किया हुआ फसल पानी में भींगकर बर्बाद हो गया है। कुल मिलाकर रात में हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश जिलेवासियों के लिए कहर बनकर आई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन