एसबीआई रीजनल ऑफिस में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। सीवान नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त राजेंद्र पथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के रीजनल ऑफिस में सोमवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजेंद्र पथ पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे बैंक कार्यालय की खिड़कियों से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया तथा तत्काल बैंक के वरीय अधिकारियों और नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसबीआई के अधिकारी, नगर थाना पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और कार्यालय के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन अभी किया जा रहा है।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन ये खबर भी पढ़े : संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राष्ट्रपति ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ की सर्व-महिला टीम को सराहा

‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान की महिला टीम बनी देश की प्रेरणा नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि ‘समुद्र...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ की सर्व-महिला टीम को सराहा

प्रदर्शनकारियों को राहत: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- छोटे मामलों में दर्ज केस वापस ले सकती हैं राज्य सरकारें

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि दिल्ली और दूसरे राज्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस को खत्म या...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रदर्शनकारियों को राहत: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- छोटे मामलों में दर्ज केस वापस ले सकती हैं राज्य सरकारें

बच्चों के सीखने की कठिनाइयों का प्रभावी समाधान आवश्यक- सीडीओ

बस्ती - बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक निजी होटल में सोमवार को निपुण संकल्प कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 

सावन मेला के श्रद्धालुओं की सेहत का 'सुरक्षा कवच' तैयार

चिकित्सक,पैरामेडिकल स्टाफ व एम्बुलेंस मिली सेवाओं में तत्पर
उत्तर प्रदेश 
सावन मेला के श्रद्धालुओं की सेहत का 'सुरक्षा कवच' तैयार