बिहार के शिवहर में पुलिस ने 10.641 किलो गांजा के साथ एक बालक को पकड़ा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शिवहर। बिहार में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में एसआईटी की छापेमारी में पुलिस ने 10.641 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक बालक को पकड़ा गया। 

मामले में शिवहर थाना कांड संख्या 412/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सह एसडीपीओ प्रभारी इशानी सिन्हा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जाफरपुर निवासी प्रमोद गिरी के पुत्र शिवम कुमार द्वारा अवैध रूप से गांजा का क्रय-विक्रय किया जा रहा है।

बिहार: छत पर सोए दो लोगों की गोली मार कर हत्या.... ये खबर भी पढ़े : बिहार: छत पर सोए दो लोगों की गोली मार कर हत्या....

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम में जिला इकाई की टीम के साथ शिवहर थानाध्यक्ष को शामिल किया गया था।इशानी सिन्हा ने बताया कि टीम ने पहले तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर प्राप्त सूचना का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद जब सूचना सही पाई गई तो टीम ने जाफरपुर स्थित प्रमोद गिरी के घर पर छापेमारी की।तलाशी अभियान के दौरान घर से करीब 10.641 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। मौके से एक बालक को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि बरामद गांजा के अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। इस धंधे के सप्लाई चेन और इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं, इस पर भी पुलिस काम कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शिवहर पुलिस की यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक ने अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान