संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मेडिकल कैप जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी चंपारण। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकैता गोविंदापुर पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित गोविंदापुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलिया की ओर से गांव में मेडिकल टीम तैनात कर दी गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बनारसी साह के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी मौत शराब पीने से हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल टीम को मौके पर भेजा।

सीएचसी तुरकौलिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है और घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही है। टीम का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित बीमार व्यक्ति की पहचान करना और समय रहते उचित इलाज उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि पहली टीम में डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. मधु कुमार श्रीवास्तव और एएनएम सरिता कुमारी शामिल हैं। वहीं दूसरी टीम में डॉ. करमुल रहमान और एएनएम बबिता कुमारी को तैनात किया गया है। दोनों टीमें समन्वय के साथ पूरे गांव का सर्वे कर रही हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि अब तक की जांच में गांव में कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है, जो राहत की बात है। हालांकि एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम की तैनाती जारी रखी गई है।

इधर, घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने पूरे गांव में छापेमारी कर शराब की तलाश की, लेकिन कहीं से भी शराब बरामद नहीं हुई है।

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू ये खबर भी पढ़े : लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

 सुप्रीम कोर्ट ने दिया इमरान खान के इलाज का आदेश

इस्लामाबाद  : पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार...
अंतर्राष्ट्रीय 
 सुप्रीम कोर्ट ने दिया इमरान खान के इलाज का आदेश

गॉल टेस्ट में बारिश ना कर दे टीम इंडिया का खेल खराब

भारत बनाम श्रीलंका :भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की...
खेल 
गॉल टेस्ट में बारिश ना कर दे टीम इंडिया का खेल खराब

बिहार सरकार ने किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

पटना: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर है। BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया...
शिक्षा-रोजगार 
बिहार सरकार ने किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

पति अपने दोस्त के साथ मोमो खाने पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई

भोपाल: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति जब ड्यूटी पर...
मध्य प्रदेश  विचार मित्र 
पति अपने दोस्त के साथ मोमो खाने पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई

उत्तर प्रदेश

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल