बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में पुलिस ने छापेमारी कर दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे वाहन के चालक के फरार होने की बात सामने आई है।

पुलिस द्वारा दर्ज विवरण के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उमाकांत पासवान, पिता-अजीत पासवान, निवासी-बड़की नैनीजोर (नैनीजोर थाना), वार्ड संख्या-08, जिला-बक्सर, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है। पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर 8757828548 एवं 9931836740 भी अंकित हैं।

बताया गया कि बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के प्रांगण में दो स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

बारिश ने किसानों के चेहरे खिलाए, खेतों में लहराई धान की फसल ये खबर भी पढ़े : बारिश ने किसानों के चेहरे खिलाए, खेतों में लहराई धान की फसल

सूचना के सत्यापन के बाद डुमरांव थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों की जांच की। तलाशी के दौरान दोनों स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उमाकांत पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरार चालक तथा होटल परिसर से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत