फर्जी जीएसटी कागजात पर कोयला परिवहन का खुलासा, चार ट्रक जब्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

किशनगंज। जिले के गलगलिया चेक पोस्ट पर राज्य कर विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी जीएसटी दस्तावेजों के सहारे कोयला परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है।

जांच के दौरान चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया गया है, जबकि चालकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, राज्य कर उपायुक्त अर्जुन कुमार की जांच में वाहनों के कागजात में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गलगलिया थानाध्यक्ष द्वारा चार ट्रकों (BR-06 GG 7455, HR-58 E 9832, BR-06 GG 9765 और BR-09 GC 7554) के जीएसटी बिल व्हाट्सएप के माध्यम से जांच के लिए भेजे गए थे।

कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

इसके बाद राज्य कर उपायुक्त स्वयं चेक पोस्ट पहुंचे और गहन जांच की। जांच के दौरान सभी ट्रकों के कर-बीजक और ई-वे बिल में गड़बड़ी पाई गई। बीजक की श्रृंखला और निर्गत वर्ष गलत थे, जबकि जीएसटी नंबर मेघालय का और व्यवसाय स्थल असम दर्शाया गया था, जो संदेहास्पद पाया गया।

पूछताछ में चालकों ने बताया कि कोयला गुवाहाटी से लोड किया गया था और जीएसटी से जुड़े दस्तावेज उन्हें अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।जांच में यह भी सामने आया कि सभी चालकों के मोबाइल में एक ही नंबर कॉमन था, जिसे "इंट्री कराने वाला" व्यक्ति बताया गया, जो बिहार में वाहनों को पास कराता है।

राज्य कर विभाग ने चारों ट्रकों और प्रस्तुत दस्तावेजों को फर्जी मानते हुए विधिवत जब्ती सूची तैयार कर वाहनों को थाना के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में वाहन चालक, मालिक, ट्रांसपोर्टर और संबंधित मोबाइल नंबर धारक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संगठित तरीके से फर्जी जीएसटी कागजात तैयार कर अवैध कोयला परिवहन किया जा रहा था, जिसकी गहन जांच की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई जारी है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट

यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव

अबूधाबी/वाशिंगटन। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। यूएई ने आज...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

रांची। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क