असम में गुवाहाटी के मठघरिया सड़क हादसे का फरार चालक डिब्रूगढ़ में गिरफ्तार
डिब्रूगढ़, असम। गुवाहाटी के मठघरिया में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद फरार चल रहे चालक समीम अहमद को आखिरकार डिब्रूगढ़ जिले के लाहोवाल से पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी डिब्रूगढ़ पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के हुए हादसे के बाद से ही आरोपित चालक फरार था और लगातार ठिकाना बदल रहा था। गुवाहाटी पुलिस की एक टीम उसे अपने साथ लेकर डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, समीम अहमद का मूल निवास त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में है, हालांकि वह गुवाहाटी के जयनगर क्षेत्र में रह रहा था। उल्लेखनीय है कि रविवार को तड़के मठघरिया गेट अस्पताल के सामने खड़े एक ट्रक (एएस-01जीपी-0562) को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी, कार में सवार तीन युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
हादसे के बाद से ही चालक फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। अब गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
