वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड  में लागू होगा स्पेशल नियम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वैभव सूर्यवंशी : भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड में मेजबान टीम के खिलाफ जहां 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है तो वहीं उसके बाद वह एक जुलाई से इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने मैदान पर उतरेंगी। इन दोनों ही सीरीज में जिस एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली है वह 15 साल के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में जहां सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की उम्मीद की जा रही है तो वहीं उनके लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान एक अलग नियम भी लागू होगा जिसमें उनके लिए टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा, जब उनको मैच से पहले और बाद में अपने कपड़े बदलने होंगे।

आईसीसी के सेफगार्डिंग प्रोसीजर नियम का किया जा रहा पालन
वैभव सूर्यवंशी की अभी उम्र सिर्फ 15 साल है और आईसीसी के सेफगार्डिंग प्रोसीजर को लागू करना होगा। इस नियम के अनुसार 16 साल या उससे कम उम्र के खिलाड़ी को बड़ों के लिए बने चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं देते। इसी नियम के चलते वैभव सूर्यवंशी के लिए सभी वेन्यू पर अलग सुविधाएं होंगी जहां उनके माता-पिता भी उनके साथ रहेंगे। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि वैभव सूर्यवंशी के लिए आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भी इसी नियम को लागू किया जाएगा या नहीं। वहीं मुकाबले के दौरान वैभव का ड्रेसिंग रूम भले ही बाकी खिलाड़ियों से अलग होगा लेकिन वह मैच के दौरान बातचीत के दौरान साथ ही रहेंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2026: हॉज के ऐतिहासिक शतक से इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 87 रन से हराया ये खबर भी पढ़े : महिला टी20 विश्व कप 2026: हॉज के ऐतिहासिक शतक से इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 87 रन से हराया

टीम होटल में ही रुकेंगे वैभव के माता-पिता
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का चयन होने के साथ बीसीसीआई ने उनके माता-पिता को भी साथ भेजने का फैसला लिया है। ऐसे में वह उसी होटल में रुकेंगे जहां पर टीम को रोका जाएगा जो प्रोटोकॉल में शामिल नहीं है। लेकिन वैभव की उम्र को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। भारतीय टीम को इस दौरे पर नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खेलने उतरेगी, जिसमें सभी की नजरें रहने वाली हैं। टीम इंडिया 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी तो वहीं इसके बाद वह 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होगी।

भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले ने पार की रोमांच की हदें ये खबर भी पढ़े : भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले ने पार की रोमांच की हदें

 

 भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत ये खबर भी पढ़े :  भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है।...
लाइफस्टाइल 
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

आलू के गुटके  :आलू के पराठे से लेकर आपने उसकी कई किस्म की सब्जियों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या...
खाना पकाना 
क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

उत्तर प्रदेश

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा