मैथ्यू वेड ने BBL से लिया संन्यास, अब कोचिंग पर पूरा ध्यान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

होबार्ट।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

वह अब अपना पूरा ध्यान कोचिंग करियर पर लगाएंगे। वेड फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के सीमित ओवरों के बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी निभा रहे हैं।

वेड पिछले साल भी ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के साथ सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे और इसी दौरान होबार्ट हरिकेंस के लिए बिग बैश लीग में खेलते रहे। हालांकि, उन्होंने 2026-27 सत्र से पहले पूरी तरह से खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट से हटने का फैसला किया है।

वेड ने 2024 टी-20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब बिग बैश लीग से विदाई के साथ उन्होंने इस प्रतियोगिता के इतिहास में अपनी जगह बनाने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में से एक के रूप में करियर समाप्त किया है।

वेड ने बिग बैश लीग के उद्घाटन सत्र 2011-12 में मेलबर्न स्टार्स के साथ अपना करियर शुरू किया था, जहां उन्होंने महान स्पिनर शेन वॉर्न के साथ खेला।

भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता महिला एशिया कप ये खबर भी पढ़े : भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

उन्होंने स्टार्स के लिए 16 और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए 13 मैच खेले। इसके बाद वह अपने गृह राज्य तस्मानिया लौटे और होबार्ट हरिकेंस के लिए 90 मुकाबलों में मैदान पर उतरे।

बिग बैश लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वेड नौवें स्थान पर हैं, जबकि विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने वाले खिलाड़ियों में वह पांचवें स्थान पर हैं।

हरिकेंस के लिए बेन मैकडरमॉट और डी’आर्सी शॉर्ट ने उनसे अधिक रन बनाए हैं, लेकिन टीम के लिए वेड के करियर के सर्वश्रेष्ठ 130 रन नाबाद से बड़ी पारी किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं खेली है।

वेड हरिकेंस की पहली बिग बैश लीग खिताबी जीत में भी अहम भूमिका में रहे थे। टीम ने 2024-25 सत्र में पहली बार प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

हरिकेंस के कोच जेफ वॉन ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “वेडी उन क्रिकेटरों में से हैं, जिन्हें आप हमेशा अपनी टीम में चाहते थे। वह जब भी मैदान पर उतरते थे, पूरी ताकत से मुकाबला करते थे और बहुत तेजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते थे।”

उन्होंने कहा, “लेकिन उतना ही महत्वपूर्ण यह है कि उन्होंने अपने आसपास के खिलाड़ियों को भी बहुत कुछ दिया। उनका क्रिकेटिंग दिमाग शानदार है और वह हमेशा अपना ज्ञान साझा करने तथा अपने साथियों को बेहतर बनने के लिए चुनौती देने के लिए तैयार रहते थे।”

वॉन ने कहा, “हमारी प्रणाली में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैट के साथ खेलने से फायदा हुआ है और मुझे लगता है कि यह यहां उनकी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।”

हरिकेंस की हाई परफॉर्मेंस मैनेजर सैलिअन बीम्स ने भी वेड के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “मैथ्यू लंबे समय से हरिकेंस और तस्मानियाई क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं।

उनका रिकॉर्ड खुद बहुत कुछ कहता है, लेकिन आंकड़ों में हमेशा वह प्रभाव नजर नहीं आता जो उन्होंने अपने आसपास के खिलाड़ियों और लोगों पर डाला।”

उन्होंने कहा, “वह एक शानदार प्रतिस्पर्धी, लीडर और ऊंचे मानक तय करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। खेल के सर्वोच्च स्तर पर उनका अनुभव हमारे खिलाड़ियों के लिए बेहद मूल्यवान रहा है।” बीम्स ने कहा, “मैट ने हरिकेंस को बहुत कुछ दिया है और क्लब के लिए उनके योगदान के लिए हम बेहद आभारी हैं।”

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान