एशियाई खेल में भारत-श्रीलंका आमने-सामने, गोल्ड मेडल जीतने को भरपूर जोश

एशियाई खेल: श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में स्मृति, शेफाली और हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आइची-नगोया। एशियाई खेल-2026 के महिला क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में मंगलवार को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश में भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाजी अहम भूमिका निभाएगी। दोनों टीमें कुछ ही दिन पहले एशिया कप के फाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं।

शेफाली वर्मा मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और नौ छक्के शामिल थे। इसके साथ ही शेफाली महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं। उनके नाम अब 104 छक्के हैं, जो किसी भारतीय बल्लेबाज के सर्वाधिक छक्के हैं।

विश्व कप विजेता कोच बेन सॉयर को न्यूजीलैंड ने किया विदा ये खबर भी पढ़े : विश्व कप विजेता कोच बेन सॉयर को न्यूजीलैंड ने किया विदा

अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को मिलाकर टी20 नॉकआउट मुकाबलों में शेफाली ने 12 मैचों की 12 पारियों में 35.40 की औसत और 159.45 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन है।

स्मृति मंधाना ने भी टी-20 नॉकआउट मुकाबलों में प्रभावी प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 पारियों में 25.30 की औसत और 132.12 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस साल महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बनाया गया 87 रन है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर का नॉकआउट मुकाबलों में रिकॉर्ड तीनों बल्लेबाजों में सबसे अधिक निरंतर रहा है। उन्होंने 12 मैचों में 324 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन है, जो उन्होंने 2025 महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

भारत की टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणालन कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

श्रीलंका की टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हरशिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोधा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेव्वंडी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी, अनुष्का संजीवनी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान