भारत-अफगानिस्तान फ्रेंडशिप कप का सफल आयोजन, 3-0 से जीता भारत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली।दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई 'द फ्रेंडशिप कप' टी-20 श्रृंखला के सफल आयोजन पर खुशी जताई है।

उन्होंने भारत को तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह श्रृंखला क्रिकेट के शानदार उत्सव के साथ-साथ दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों की भी अभिव्यक्ति बनी।

रोहन जेटली ने कहा, “भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ यादगार 3-0 की श्रृंखला जीत के लिए बधाई। 'द फ्रेंडशिप कप' क्रिकेट का शानदार उत्सव रहा।

एशियाई खेल: गोल्ड मेडल के लिए पूरा दम लगाएगी महिला टीम ये खबर भी पढ़े : एशियाई खेल: गोल्ड मेडल के लिए पूरा दम लगाएगी महिला टीम

अरुण जेटली स्टेडियम में तीनों मैचों के दौरान 85 हजार से अधिक दर्शकों की भारी मौजूदगी देखकर बेहद खुशी हुई। अफगानिस्तान से भी हजारों प्रशंसक इस अवसर का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली पहुंचे। पूरी श्रृंखला के दौरान स्टेडियम में नजर आया शानदार माहौल दिल्ली में क्रिकेट के प्रति लोगों के जुनून को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला दिल्ली में खेलना दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और लोगों को करीब लाने में खेल की भूमिका का बेहतरीन उदाहरण रहा। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पड़ोसी देशों के साथ मजबूत संबंधों के दृष्टिकोण के अनुरूप भी बताया।

डीडीसीए अध्यक्ष ने कहा, “हम अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के सहयोग और प्रयासों के लिए आभारी हैं, जिनकी वजह से यह श्रृंखला संभव हो सकी और दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस यादगार अध्याय का हिस्सा बनने का अवसर मिला।”

उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि डीडीसीए और दिल्ली भारत तथा अफगानिस्तान के बीच तीन रोमांचक मुकाबलों की मेजबानी में अपनी भूमिका निभा सके। इससे प्रशंसकों को दोनों टीमों के बीच शानदार और उच्च स्तर का क्रिकेट देखने का अवसर मिला।”

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान