भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड-बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार बिहार और झारखंड क्षेत्र में सबसे अधिक व्यक्तिगत आयकर देने वाले व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी आय और व्यावसायिक निवेशों के कारण वे हर साल इस सूची में शीर्ष स्थान पर रहते हैं।

झारखंड एवं बिहार के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी सुधाकर राव ने रांची में गुरुवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड-बिहार में महेंद्र सिंह धोनी सबसे बड़े व्यक्तिगत कर दाता हैं, लेकिन उनके द्वारा चुकाए गए टैक्स की राशि की जानकारी नहीं दी जा सकती है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 12 व्यवसायिक समूहों के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। इसमें 150 से ज्यादा अलग-अलग व्यापारी शामिल थे।

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया कि टैक्स चोरी और कर नहीं चुकाने से संबंधित अलग-अलग व्यक्तियों और व्यापारियों के विरूद्ध झारखंड और बिहार में कुल मिलाकर 90 से ज्यादा मामलों में मुकदमा दायर किया गया, लेकिन उन्होंने इससे संबंधित व्यापारिक समूहों या लोगों के नामों की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड और बिहार में सबसे अधिक टैक्स झारखंड से मिलता है। पिछले साल के 20 हजार के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 12 हजार करोड़ रुपये झारखंड से और 8 हजार करोड़ रूपये बिहार से मिला। झारखंड और बिहार में कुल 40 लाख लोगों की ओर से आयकर रिटर्न दाखिल कर टैक्स जमा किया जाता है, जबकि दोनों राज्यों में पैन कार्ड धारकों की संख्या करीब पांच करोड़ है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मासूम से दरिंदगी की आशंका, टिनशेड में मिली 09 माह की बच्ची

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक टिनशेड में 09...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया जायजा

हाथरस। 23 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं...
उत्तर प्रदेश 

जीएसटी राशि जमा करने में देरी के मामले में हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में यह व्यवस्था दी है कि यदि किसी मामले में आरोप केवल...

नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस व फायर ब्रिगेड

बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौराहा स्थित सरयू नहर में शनिवार को स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी...