डीआरएम ट्रॉफी 2026 : ऑपरेटिंग विभाग की टीम बनी डीआरएम कप 2026 चैम्पियन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वडोदरा। वडोदरा मंडल की ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने डीआरएम कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। प्रतापनगर में माधव राव सिंधिया स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग की टीम को 7 विकेट से हराकर डीआरएम कप पर कब्ज़ा किया।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 08 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित इस टूर्नामेंट में वडोदरा मंडल के विभिन्न विभागों की कुल 16 टीमों ने खेल भावना के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच विद्युत(ट्रैक्शन)विभाग एवं ऑपरेटिंग विभाग की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और “डीआरएम ट्रॉफी–2026” की चैम्पियन बनी।

वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं वडोदरा मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष राजू भडके ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और साथ ही टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 29 साल बाद बाहर हुआ वोल्फ्सबर्ग, पैडरबोर्न ने अतिरिक्त समय में दर्ज की ऐतिहासिक जीत ये खबर भी पढ़े :  29 साल बाद बाहर हुआ वोल्फ्सबर्ग, पैडरबोर्न ने अतिरिक्त समय में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रेल कर्मियों को अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, जिससे वे स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।

इस प्रतियोगिता में सुरक्षा विभाग के मीठाभाई को बेस्ट बॉलर एवं ऑपरेटिंग विभाग के महेंद्र देसाई ने बेस्ट बैट्समैन का ख़िताब जीता। ऑपरेटिंग विभाग के कार्तिक को मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब दिया गया।

मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके के मार्गदर्शन में वीडीएसए द्वारा इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीरज धमीजा, वीडीएसए के सचिव प्रदीप मीणा एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

वलसाड के राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 एथलेटिक्स में डेकाथलॉन का गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : वलसाड के राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 एथलेटिक्स में डेकाथलॉन का गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

 

 अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे ये खबर भी पढ़े :  अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर करावल नगर  को मिली 138 करोड़ की सौगात

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को करावल नगर विधानसभा को 138 करोड़ रुपये की सीवर...
दिल्ली 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर करावल नगर  को मिली 138 करोड़ की सौगात

गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के पिंडोरवा गांव के निकट सहजनी मार्ग पर निराश्रित गोवंशों की समस्या लगातार बनी हुई है।...
गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस