सीएसके ने मुंबई के खिलाफ 103 रनों की बड़ी जीत हासिल की

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीयल: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया, जिसको सीएसके की टीम 103 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था जिसके बाद सीएसके की टीम 20 ओवर्स में 207 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में संजू सैमसन का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली, इसके अलावा गायकवाड ने 22 और ब्रेविस ने 21 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में गजनफर और अश्विन कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं बुमराह-सैंटनर 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 11 के स्कोर तक गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें दोनों के बीच में चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। तिलक वर्मा के 37 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ ही मुंबई इंडियंस के विकेट काफी तेजी के साथ गिरते हुए देखने को मिले, जिसमें सूर्या भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी 19 ओवर्स में 104 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें ये मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास में ये अभी तक की सबसे बड़ी हार है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अकील होसेन का कमाल देखने को मिला जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, इसके अलावा नूर अहमद ने 2 जबकि मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजापनीत सिंह 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड? ये खबर भी पढ़े : श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड?

आइसलैंड पर अर्जेंटीना की शानदार जीत, मेसी ने पेनल्टी गोल से चमक बिखेरी ये खबर भी पढ़े : आइसलैंड पर अर्जेंटीना की शानदार जीत, मेसी ने पेनल्टी गोल से चमक बिखेरी

यहां पर देखिए दोनों टीमों की इस मैच के लिए प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

बल्लारपुर: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां-बेटे ने तोड़ा दम,  शोक का माहौल  ये खबर भी पढ़े : बल्लारपुर: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां-बेटे ने तोड़ा दम, शोक का माहौल

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
मुंबई इंडियंस - विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे।

चेन्नई सुपर किंग्स - प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसेन, उर्विल पटेल।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार काे कार्गो उड़ान सेवा भी शुरू हाे गई। चेन्नई से आए पहले विमान...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

भुवनेश्वर : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर । केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर...
राज्य 
भुवनेश्वर : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी पुलिस आज मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी पुलिस आज मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण

हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तीन दिन ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले छह दिनों तक बदला-बदला रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने...
हिमाचल 
हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तीन दिन ओलावृष्टि की चेतावनी

खेत में मिला युवक का शव, एक दिन पहले हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के पातेपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव...
उत्तर प्रदेश 
खेत में मिला युवक का शव, एक दिन पहले हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार काे कार्गो उड़ान सेवा भी शुरू हाे गई। चेन्नई से आए पहले विमान...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

सीएम योगी ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी पुलिस आज मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी पुलिस आज मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण

खेत में मिला युवक का शव, एक दिन पहले हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के पातेपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव...
उत्तर प्रदेश 
खेत में मिला युवक का शव, एक दिन पहले हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार देर...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल