दर्शनार्थियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, एक की मौत

हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में चल रहा इलाज

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जौनपुर। सर्दी आते ही कोहरे ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाराणसी से काशी विश्वनाथ से दर्शन कर सुल्तानपुर लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर वाराणसी से काशी विश्वनाथ से दर्शन कर सुल्तानपुर लौट रही दर्शनार्थियों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक पलटकर खाई में जा गिरी।

इस हादसे के चलते कार सवारों में चीख पुकार मच गई। घायलों की पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार छह लोगों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दर्शनार्थी अभिनव पाठक की जाच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल अभिषेक पाठक, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, संतोष कुमार और प्रिंस कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

जौनपुर में तीन दिन से हल्की बारिश, गोमती नदी का जलस्तर 13 फीट ऊपर ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में तीन दिन से हल्की बारिश, गोमती नदी का जलस्तर 13 फीट ऊपर

स्कार्पियो सवार सभी दर्शनार्थी एनसीसी लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो वाराणसी काशी से दर्शन कर वापस सुल्तानपुर जा रहे थे।इस सम्बंध में थाना प्रभारी सिंगरामऊ ने बताया कि कार पलटने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पांच घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिवारीजनों को घटना की जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते दो दिनों से सर्द ऋति में भोर के समय हाइवे आदि पर धुंध जैसे हालात बनने लगे हैं। इस धुंध में सड़कों पर विजिबिल्टी कम हो गई है। इस धुंध के चलते ही दो दिनों में जनपद में हुए सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तो वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। यातायात पुलिस ने हादसों की रोकथाम के लिए सर्दी में सड़कों पर दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालकों से सावधानी से गाड़ियां चलाए जाने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत